शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र षष्ठम दिवस मां कात्यायनी
Posted by:
sandeepasp
2016-04-09 01:08:45
614 Views
मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। माता पार्वती ही सृष्टि की प्रथम प्रसूता कही गर्इ है। इसलिए स्कंद अर्थात् कार्तिक की माता होने से ही माता पार्वती जगत में स्कंदमाता के रूप में विख्यात हैं। स्कंदमाता की उपासना नवरात्रि पूजन के पांचवें दिन की जाती है। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होता है। माता के विग्रह में भगवान स्कंद बाल रूप में इनकी गोद में विराजमान रहते हैं। चतुर्भुजी मां का स्वरूप पूर्णतया शुभ है। मां स्कंदमाता की उपासना से उपासक की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सुर्यमंडल के अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक अलौकिक तेज एवं कांति से संपन्न हो जाता है। यह प्रभा मंडल प्रतिक्षण उनके योगक्षेम का निर्वहन करता रहता है।
http://sandeepaspmishra.blogspot.in/2016/04/blog-post_7.html Tags:-
Mata Katyayani, संबोधन,Bhakti, Mata Laxmi,संदीप कुमार मिश्र, Maa Durga, Durga Puja, Navratri, Rishi Katyayan, Jaganmata, bank of river Jamuna, Vraj mandal, Three Eyes, Four Hand, Lion, Lotus, Daughter of Katyayana,