शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी
Posted by:
sandeepasp
2016-04-07 05:35:30
644 Views
माँ दुर्गा की नौ “शक्तियों का दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी अर्थात् तप का चारिणी या तप का आचरण करने वाली है। देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप पूर्ण ज्योर्तिमय एवं अत्यन्त भव्य है। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बायें हाथ में कमण्डल सुशोभित है। ब्रह्मचारिणी देवी का हिमांचलसुता के रूप में भगवान शिव को पाने के प्रयास में ही माता का स्वरुप ब्रह्मचारिणी हो गया था। मां का यह स्वरूप भक्तों को असिमित व अनंत फल देने वाला है। ब्रह्मचारिणी माता के स्वरूप के आराधक को सहज ही त्याग, वैराग्य एवं सदाचार का अनुग्रह प्राप्त हो जाता है।
Tags:-
Mata Brahmacharini, Bhakti, Mata Parvati, Maa Durga, Durga puja, Navratri puja, Tapa, Japa-Mala, Kamandal, Maa Uma, Mata Tapacharini, Penance Doer, Second Day puja, Second Avataar, Brahma, Meditation, Rosary beads, Daughter Of Himalaya, God Narad, Tapasyac