शंकाराचार्य को मिली जान से मारने की धमकी
Posted by:
tniranjan
2010-12-20 12:00:53
1041 Views
नरसिंह (मध्य प्रदेश) झोतेश्वर पीठ
के संत श्री शंकराचार्य स्वरुपानन्द सरस्वती को एक पत्र के द्वारा जान से मारने की धमकी
दी गई है. पत्र भेजने वालों की पहचान नही हो पाई है. इसलिए पुलिस ने अज्ञात
व्यक्ति के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है. नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक
बी. एस. चौहान ने शनिवार को प्रैस वार्ता में बताया कि एक हस्तलिखित पत्र झोतेश्वर
आश्रम में आया है. जिसमें शंकराचार्य स्वरुपानन्द सरस्वती को जान से मारने की धमकी
दी गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पत्र की भाषा और लिखावट स्पष्ट नही है. यह
पत्र समान्य डाक, जबलपुर से भेजा गया है.मामले को
झोतेश्वर पुलिस चौकी में दर्ज कर लिया गया है.
Tags:-
Shankaracharya gets life threat,swaroopanand saraswati, swami swaroopanand saraswati, narsingh, peeth