वैष्णव कौन है
Posted by:
neerus
2011-12-12 04:25:13
614 Views
जिसका चित्त बिल्कुल शान्त है
जो सबके प्रति कोमल भाव रखता है.
जिसने इन्द्रियों को जीत लिया है.
जो मन, वचन, कर्म से किसी से बैर नही करता.
जिसका मन दया से द्रवित हो जाता है.
जो चोरी और हिंसा से सदा दूर रहता है.
जो सद्गुणों का पक्षपाती है, दूसरों के काम में लगा रहता है.
सदाचार से जिसका जीवन पवित्र है.
दूसरे के उत्सव को अपना उत्सव मानता है.
सब प्राणियों में भगवान के दर्शन करते हुये किसी से ईष्या द्वेष नही करता.
गरीबों पर दया करना जिसका स्वभाव बन गया है.
दूसरों का भला करने की ही सदैव इच्छा रखता है.
पराये गुणों से प्रसन्न होता है. पराये दोष ढ़ांकना चाहता है.
अपना मन सदैव भगवान में लगाये रहता है और मीठी बोली बोलता है.
Tags:-
Vaishnav, vaishnav dham, vaishnava dharma, dharma, karma