वेदारम्भ और केशांत संस्कार
Posted by:
swamini
2011-11-29 03:05:29
862 Views
वेदों के अध्ययन के पूर्व शिष्य को अपने गुरु के साथ वेदारम्भ संस्कार का अनुष्ठान करता है. धार्मिक अनुष्ठानों एवं प्रार्थनाओं से गुरु तथा शिष्य के बीच एक आत्मीय संबंध विकसित होता है. यह संस्कार शास्त्रों के अध्ययन के प्रारम्भ का पवित्रीकरण करता है.
केशांत संस्कार
केशांत संस्कार एक ऐसा धार्मिक अनुष्ठान है, जो लड़के के सोलह वर्ष पूरे होने पर किया जाता है. किशोरावस्था में कई प्रकार की नई संज्ञानात्मक क्षमताएँ और दर्शनीय शारीरिक एवं भावनात्मक परिवर्तन विकसित होते हैं. इस विधि - विधान में शिष्य अपनी दाढ़ी बनाता है. ब्रह्मचर्य के प्रति अपनी वचनबद्धता दुहराता है और अपने गुरु को कुछ दक्षिणा देता हैं. लड़कपन से प्रौढ़ता के संधिकाल के अहसास का यही समय है. जब तक उसकी शिक्षा पूरी नही होती, वह आत्मानुशासन और अध्ययन के प्रति अपनी वचनबद्धता के साथ कोई समझौता नही करता. उसे निष्ठापूर्वक निभाया जाता है. मध्य किशोरावस्था एक यथोचित समय है. जब वह इस संक्रमण को सतर्कतापूर्वक स्वीकारे तथा अपनी प्राथमिकताओं को पुनः परिभाषित करते हुये विद्यार्थी-जीवन के लिये अपनी प्रतिबद्धता की संपुष्टि करे.
Tags:-
vedanta desika, keshant sanskar, hindu, beard, boys, confessor, adolescence, youth, sacrament