हमारे जितने भी ग्रन्थ है जैसे क़ि पुराण, स्मृति और संहिता आदि है वे सभी के सभी कहीं न कहीं किसी विशेष वर्ण और विशेष मान्यवर को लेकर लिखी गई है.
जैसे विष्णु पुराण में भगवान् विष्णु, शिव पुराण में भगवान् शिव, ब्रह्म पुराण को वंशावली कहा जा सकता है. इसलिए परमात्मा के नाम पर मतैक्य नहीं है.
कोई वर्ग शिव को परम तत्व मानते है तो कोई विष्णु को. ये विभिन्नता को पुराणों की है.
आध्यात्म से जुड़े गुरु भी ऐक्य की शिक्षा नहीं दे रहे हैं. कोई शिव को सर्वोच्च शक्ति मानते हैं. तो कोई विष्णु को. ऐसे गुरु भी है जो शास्त्र को ही नही मानते है. अगर वे शास्त्र को नहीं मानते है तो फिर उनके शिष्य क्यों किसी को मानें ?
ॐ के सर्वज्ञाता होने का अर्थ है - ब्रह्म तत्व को जान लेना. अगर ब्रह्म तत्व को जान लेने का मतलब है क़ि वे ब्रह्म में लीन. यहाँ यह साफ़ करना चाहता हूँ क़ि - विष्णु के रूप श्री कृष्ण ने गीता के आठवें अध्याय में स्पष्ट किया है कि - ब्रह्म तत्त्व में लीन होने वाले का पुनर्जन्म संभव है. लेकिन हम (अर्थात् विष्णु ) में लीन होने का अर्थ है पुन:जन्म से मुक्त.
ॐ को जानने का अर्थ है - ब्रह्मा, विष्णु और महेश, इन तीनों को जानना. इसको जान लेने का अर्थ है क़ि वह व्यक्ति विष्णु के ही अवतार है. स्पष्ट है की अब तक जितने भी अवतार हुए हैं किसी ने भी यह दावा नहीं किया है क़ि मै सर्वज्ञाता ॐ का रूप हूँ. वे किसी न किसी रूप से अपने को पृथक रखें है.
ॐ का उच्चारण - ॐ का उच्चारण नाक से शुरु होता है और कंठ, होठ से होता हुआ बाहर निकल जाता है. इन उच्चारण में पेट के सम्पूर्ण अंग, छाती और रीढ़ पर एक दबाब बनता है. इस खिचाव से उपरोक्त अंग में स्फूर्ति आती है और ताजगी भी. अगर उर्ध गति में हम से जारी रखते है तो अंग (हाथ और बांह और दांये छाती गर्म होने लगता है. इस अवस्था में हमे सतर्क रहना पडेगा. जब शरीर गर्म होने लगे या ऐसा एहसास हो तो हमें वंही श्वांश छोड़ देना चाहिए.
हमें वेद को ग्रहण करना चाहिए क्योंकि वेद ही सर्वमान्य पूजनीय है. यह एक ग्रन्थ नहीं है. इसे काव्य माला या काव्य संग्रह कहा जा सकता है. गायत्री मंत्र से लेकर महामृत्युंजय मंत्र और अन्य मन्त्र का उद्गम स्थल वेद है.
अगर आपको दुश्मन को पराजित करना है, अगर आपको अकूत धन संपदा चाहिए तो इसके श्लोक का पाठ करें. हवनादि करें. सभी सुसंस्कार से परिवार सभ्य हो जायेंगे. जिसको जो चाहिए वही मिलने की संभावना बनती है.
एक बार प्रेत से महर्षि गौतम ने पूछा - तुम लोग कहाँ - कहाँ नहीं रहते हो ?
प्रेत ने महर्षि गौतम से स्पष्ट कहा - हम साथी वहाँ नहीं रहते जहाँ वेद मंत्र का नियमित पाठ होता हो. हम वहाँ नहीं रहते जहाँ यथा शक्ति से नियमित हवन क़िया जा रहा हो. ----स्कंध पुराण.
इसलिए हमें अगर निरपेक्ष भाव से ईश्वर को तलाशना है तो हमें वेद का सहारा लेना चाहिए. वेद में जिसकी वन्दना की गई हो वही सत्य है जैसे - आकाश, पृथ्वी, जल अग्नि, सूर्य चन्द्रमा, , इन्द्र (विष्णु) वरुण, रूद्र, मरुत (हवा) वैश्वानर(प्रज्वलित आग). मृत्यु और जन्म, यही सत्य है. इसी पर आधारित यह ब्रह्माण्ड है.
वेद ही ॐ है. यही ब्रह्मा, विष्णु और महेश है. वेद ही ओमकार है वेद ही गुरु है. वेद ही गुरुआत्मा है. पूज्य है. पूज्य परमात्मा है.
अत: भटकने से बेहतर है सिर्फ वेद का ही अनुसरण करें. जहाँ तक वेद मंत्र की आवाजें जाती हैं वहाँ तक वातावरण स्वच्छ हो जाता है.
Tags:-
Vedas, Vedanta, grantha, hindu granth, hindu philosophy, om, brahma, Vishnu, Mahesh, brahma vishnu Mahesh, lord surya, lord Chandra