totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>विधि-विधान से करें गणेश पूजन
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
विधि-विधान से करें गणेश पूजन
 
Posted by: tniranjan
2011-08-27 03:48:46
1091 Views
Comments : 0
 
"गणेश पुराण" में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को मध्याह्नकाल में आदिदेव गणेश जी के पूजन का महात्म्य बताया गया है क्योकि इसी दिन अर्थात् भाद्रपद चतुर्थी के मध्याह्नकाल में, दिन चन्द्रवार, स्वाति नक्षत्र एवं सिंह लग्न का योग था. पाँच शुभ ग्रह एकत्र थे. जगजननी शिवा ने गणेशजी की षोडशोपचार से पूजा की और उसी समय उनके सम्मुख अमित महिमामय, कुन्दधवल, षड्भुज, त्रिनयन भगवान गणेश पुत्र रुप में प्रकट हो गये.
भक्तसुखदायक परमप्रभु गणेश की प्राकटय तिथि होने के कारण भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी दयाधाम गणेश की वरदा तिथि प्रख्यात हुई. उस दिन मध्याह्नकाल में भगवान गणेश की मृण्मयी मूर्ति को श्रद्धा-भक्तिपूर्ण पूजा एवं मंगलमूर्ति प्रभु के स्मरण, चिन्तन एवं नाम-जप का अमित महात्म्य है. यह पुण्यमयी तिथि अत्यन्त फ़लप्रदायिनी कही गयी है.
इस दिन प्रातः काल स्नानादि नित्य कार्यो से निवृत्त होकर अपनी शक्ति के अनुसार सोने, चाँदी, ताबे, मिट्टी पीतल अथवा गोबर से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाये या बनी हुई प्रतिमा का पुराणों में वर्णित गणेश जी की गजानन, लम्बोदर स्वरुप का ध्यान करें और अक्षत लेकर षोडषोपचार विधि से पूजन करें. भगवान गणेश की श्रद्धापूर्वक आरती करें सिन्दूर चढ़ायें. भगवान गणेश को 21 मोदक का भोग रखकर पाँच लड्डू मूर्ति के पास चढ़ायें और पाँच लड्डू मूर्ति के पास चढ़ाये और पाँच ब्राह्मणों को दे दें और शेष को प्रसाद स्वरुप में स्वयं ले लें तथा परिवार के लोगों में बांट दें. पूजन की यह विधि चतुर्थी मध्याह्न में करें. ब्राह्मण भोजन कराकर दक्षिणा दें और स्वयं भोजन करें.
इस प्रकार विधि-विधान व श्रद्धापूर्वक गणेश पूजन करने से से मनोवांछित कार्य सिद्ध होते हैं. गणेश जी का यह पूजन बुद्धि, विद्या, तथा ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति एवं विघ्नों के नाश के लिये किया जाता है.
Tags:- Lord ganesha, ganesha, ganesh puran, ganesh chaturthi, ganesh pujan, laord ganesha birthday, गणेश, भगवान गणेश, गणेश पुराण, गणेश चतुर्थी, गणेश पूजन, भगवान गणेï
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved