आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी "विद्या चतुर्थी" कहलाती है. इस दिन चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना का विधान है. इस व्रत में भगवान श्रीगणेश के साथ चन्द्रमा को भी श्रद्धापूर्वक अर्घ्य प्रदान करना चाहिए. इस चतुर्थी पर चन्द्रमा को अर्घ्य देना बहुत ही मंगलकारी माना जाता है. भक्तिपूर्वक इनकी आराधना करने से धन, बल, बुद्धि, यश-कीर्ति आदि सभी मनोवांछित फ़लों की प्राप्ति होती है. यह विद्या चतुर्थी व्रत विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही लाभदायक है. इस दिन का गणेश पूजन विद्यार्थियों को मेधावी बनाता है. इस दिन मनुष्य श्रद्धा भक्ति पूर्वक मंगलमूर्ति श्रीगणेश की सविधि पूजा कर वह प्राप्त कर लेता है जो देव समुदाय के लिए भी दुर्लभ है.
इस गणेश चतुर्थी व्रत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि - यदि कोई मनुष्य स्वयं इस व्रत को करने में अस्मर्थ हो तो घर का कोई भी वरिष्ठ सदस्य उसके निमित्त यह व्रत धारण कर सकता है.
आषाढ़ मास की चतुर्थी को अनिरुद्धस्वरुप श्रीगणेश की प्रीतिपूर्वक पूजा करके, संयासियों को तूँबी का पात्र दान करने से मनोवांछित फ़लों की प्राप्ति होती है. रथन्तर-कल्प का प्रथम दिन होने से आषाढ़ की चतुर्थी को एक दूसरा उत्तम व्रत होता है. चन्द्रोदयाव्यापिनी में व्रत करके चन्द्रमा को अर्घ्य दें और हविष्यान्न भोजन करने से मनोवांछित फ़लों की प्राप्ति होती है.
भगवान गणेश को अर्घ्य प्रदान करने का मंत्र इस प्रकार है.
गणेशाय नमस्तुभ्यं सर्वसिद्धिप्रदायक । संकष्टहर मे देव गृहाणार्घ्य नमोस्तु ते ।।
कृष्णपक्षे चतुर्थ्यां तु सम्पूजिता विधूदये । क्षिप्रं प्रसीद देवेश गृहाणार्घ्यं नमोस्तु ते ।।
इन श्लोको के साथ ‘संकष्टहरणगणपतये नमः ’(संकष्टहरणगणपति के लिए नमस्कार है) दो बार बोलकर दो अर्घ्य देना चाहिए.
गणेश अर्घ्य के बाद चंद्रदेव की ओर गंध, फूल अर्पित कर जल से भरे तांबे के एक लोटे या पात्र में लाल चंदन, कुश, दूर्वा, फूल, अक्षत, शमीपत्र, दही डालकर इस मंत्र से चंद्र को अर्घ्य दें.
क्षीरोदार्णवसम्भूत अत्रिगोत्रसमुद् भव । गृहाणार्ध्यं शशांकेदं रोहिण्य सहितो मम ।।
इस प्रकार श्रद्धा व भक्तिपूर्वक पूजन करने से सभी मनोकामनाएँ पूर्णं होती है.
Tags:-
lord ganesh, ganesh, ganesh chaturthi, ganesh vandana, ganesh chaturthi vrat, vidya chaturthi vrat, vidya chaturthi, ganesh mantra, lord ganesh mantra, ganesh mantra in hindi, ganesh mantra lyrics, ganesh puja, lord ganesha arghya mantra, lord Chandra, l