totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>वर्ष का पहला पुष्य नक्षत्र
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
वर्ष का पहला पुष्य नक्षत्र
 
Posted by:
2011-01-20 02:48:25
861 Views
Comments : 0
 

' पुष्य नक्षत्र ' सबसे शुभ ग्रह नक्षत्रों में से एक है. जिसके बारे में मान्यता है कि इस नक्षत्र में किए गए सभी कार्यों में सफ़लता अवश्य प्राप्त होती है और पुष्य नक्षत्र यदि गुरुवार के दिन पड़े तो पुष्य नक्षत्र के संयोग से सर्वार्थ अमृतसिद्धि योग बनता है. इस दिन बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी करना बहुत ही श्रेष्ठ एवं शुभफ़लदायी माना गया है. 20 जनवरी को सूर्योदय के साथ साल का पहला गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभारम्भ हो रहा है. इस दिन गुरु पुष्यामृत योग का भी संयोग बन रहा है. जो खरीदारी के साथ सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु अधिक समय तक स्थायी और समृद्धि प्रदान करती है. इस दिन स्वर्ण अथवा गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुएँ अधिक लाभ प्रदान करती हैं. इस दिन पीला पुखराज धारण करना अत्यन्त शुभकारी माना गया है.


गुरु पुष्य योग के विषय में ज्योतिषियों का कहना है कि पुष्य नक्षत्र में चांदी, सोना, नये वाहन, बही खातों की खरीददारी एवं गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुएँ अत्यधिक लाभ प्रदान करती है.




Tags:- guru pushya nakshatra, guru pushya nakshatra in 2011, gurupushyamrut, guru pushya amrit yog, guru pushya yoga, guru pushya yoga in 2011, guru pushya yoga astrology
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved