वर्ष 2010 का अंतिम खग्रास चंद्रग्रहण 21 दिसंबर 2010 को पड़ेगा
Posted by:
Pt_rksharma
2010-12-21 10:50:42
1000 Views
वर्ष 2010 का अंतिम खग्रास चंद्रग्रहण 21 दिसंबर 2010 को पड़ेगा चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा
अगहन (मार्गशीर्ष) शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार 21/12/2010 को मृगशिरा नक्षत्र मिथुन राशि में खग्रास चंद्रग्रहण होगा। चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार अपराह्न 12 बजकर 2 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट पर मोक्ष होगा, यह खग्रास चंद्रग्रहण योरप, पश्चिम अफ्रीका, अमेरिका, प्रशांत महासागर और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में दिखाई देगा। मेरा मनना है कि यह एक खगोलिय घटना है जिसका असर संसार के प्रत्येक प्राणी पर पढता है।
भारत में ऐसे चंद्रग्रहण का महत्व नही माना गया है इसलिए धार्मिक दृष्टि से सूतक काल, स्नान, दान, पूजा पाठ न करने से भी कोई दोष नही
लगेगा। हिन्दू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी माना गया है कि ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव डालता है।
क्या करें, क्या न करें ग्रहण में चंद्रग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल में भोजन, शयन और सांसारिक सुखों का त्याग कर देना चाहिए।
सूतक काल में बच्चे, बूढ़े और रोगी रियायत के तौर पर आवश्यक मात्रा में शुद्ध भोजन पदार्थ ले सकते है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ हो या शत्रु राशि में है उन्हे चंद्रग्रहण नही देखना चाहिए।
इस मंत्र का जाप करें---चंद्रग्रहण के समय चंद्र देव के मंत्र श्रांश्रींश्रौं स: सोमाय नम: का जप करना चाहिए।
ग्रहण काल में भोजन क्यों वर्जित?
हमारे धर्म शास्त्रों में चंद्र ग्रहण के दौरान कई बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। ग्रहण के दौरान विशेष तौर पर भोजन करना निषिद्ध माना गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान खाद्य वस्तुओं, जल आदि में सुक्ष्म जीवाणु एकत्रित हो जाते हैं जिनसे वह दूषित हो जाते हैं
इसीलिए इनमें कुश(एक विशेष प्रकार की घास) डाल दी जाती है ताकि कीटाणु कुश में एकत्रित हो जाएं और उन्हें ग्रहण के बाद फेंका जा
सके। कुश के अलावा तुलसी पत्र भी डालने की परंपरा हिंदू धर्म में है। चूंकि ग्रहण से हमारी जीवन शक्ति का ह्रास होता है और तुलसी पत्र में
विद्युत शक्ति व प्राण शक्ति सबसे अधिक होती है इसलिए भोजन पर ग्रहण का प्रभाव समाप्त करने के लिए भोजन तथा पेय पदार्थों में तुलसी के पत्र डालते हैं।
Tags:-
chandra grahan, chandragrahan, chandra grahan in india,gemini, jyotish, astrology, horoscope, chant mantra, chanting mantras, mantra chants, moon mantra, chandra mantra, tulsi, tulsi leaves