totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>रिश्तों में बदलाव
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
रिश्तों में बदलाव
 
Posted by: vicky21
2015-02-07 10:35:16
1136 Views
Comments : 2
 
आज कल के बदलते रिश्ते जो हर व्यक्ति को सोचने पर मजबूर कर देते हैं,
कुछ लोग रिश्तों को अच्छी तरह निभा पाते हैं और कुछ लोग इन रिश्तों को नहीं निभा पाते हैं, और अंततः आपसी कड़वाहट के कारण रिश्ते टूट भीं जाते हैं। और सबसे बड़ी बात यह है की रिश्ते उन्हीं से ज्यादा कड़वे हो जाते हैं जिनसे हमारा सबसे ज्यादा लगाव होता है।
बदलते परिवेश में रिश्तों की परिभाषा जरूर बदली है, पर रिश्तों की अहमियत आज भी पहले जितनी ही है। हर स्थिति में अपने हर रिश्ते को सदाबहार रखने का एक ही मंत्र है- हर रिश्ते को समुचित आदर देना।
हमारा समाज विभिन्न रिश्तों की मधुर डोर से बंधा हुआ हैं। हर रिश्ते का अपना एक अलग स्थान और अहमियत होती है। अलग-अलग अहमियत होते हुए भी हर रिश्ते में स्नेह, समर्पण और आदर जैसे तीन महत्वपूर्ण तत्व होना बेहद जरूरी है। क्योंकि ये तत्व विपरित विचारधारा वाले लोगों को भी एक अटूट बंधन में बांधने का सामर्थ्य रखते हैं। कुछ रिश्ते बेहद नाजुक और संवेदनशील होते हैं। इसलिए उन्हें बेहद सावधानी से संभालना पडता है। यदि रिश्तों में उचित आदर की भावना हो तो यह काम आसान हो जाता है। एक-दूसरे के प्रति आदर की भावना ही रिश्तों की जडों को सींचकर उन्हें सबल, समर्थ और मजबूत रूप प्रदान करती है।
वृद्धावस्था एक यथार्थ सच है जो सभी व्यक्तियों के जीवन में आता है, लेकिन आज के युवा शायद् अपने भविष्य को देखना नहीं चाह रहे हैं. वे भूल गये हैं की वे भी एक दिन वृद्धावस्था (बूढे) होंगे। जो आज वे अपने माता-पिता के साथ कर रहे हैं कल उनके साथ भी हो सकता है. एक बेटा अपने माता-पिता को सिर्फ इस वजह से अपने साथ नहीं रखना चाहता है क्योंकि उनका पहनावा और उनकी भाषा का स्तर उनके सोसायटी से मैच नही करता है. उसे इस बात का डर है की कहीं उसके माता-पिता की वजह से समाज में उसे किसी भी तरह की शर्मिंदगी न महसूस करनी पड़े।
परन्तु माता-पिता हमारे शर्मिंदगी के कारण नही होते, वो तो हमारे जीवन को और बेहतर बनाने के लिये अपनी खुशियों का बलिदान दे देते हैं, बल्कि हम ही उनकी जरुरतो और आकांशाओ की कदर नही करते, जिन्होने हमारी खुशियो के लिए अपना जीवन निछावर कर दिया, हर मनुष्य को इस बात का आभास हैं की आने वाले समय में उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार हो सकता हैं, क्योंकि जो हमारे घरो मे स्थितियाँ उत्पन्न होती हैं, उसका असर कहीं ना कहीं हमारे बच्चों पर भी पडता हैं.., और वोही बच्चें बडे़ हो कर हमारे साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं, जैसा हमने अपने माता-पिता के साथ किया था, भविष्य मे आने वाली इस दुर्व्यवहार की स्थिति को रोका जा सकता हैं, हम अपने बडे़ बुजुर्गो के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तो हमारे बच्चों मे भी अच्छे विचार तथा संस्कार उत्पन्न होगें और आपके वृध्दा अवस्था मे सुख और समृद्धि बनी रहेगीं।
रिश्तों की मार ऐसी पडी़ रिश्तों पर, रिश्ते बिखर कर रह गए,
क्या कहें, किससे कहें, अपने ही थे वो रिश्ते,
जो अपनी ही आँखो से आँसू बन कर बह गए...!!!


Tags:- Rishtey, Bhakti, God, Mother, Father, Ripe old age, Value, रिश्ते, समाज, कड़वाहट, आदर, स्नेह, समर्पण, संवेदनशील,माता,पिता,शर्मिदगी,वृध्ï
bottom
2 Comments
top
 Posted by: 2015-02-10 04:59:23

 
nnnn
 Posted by: 2015-02-10 04:59:00

 
nie
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved