totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>राहू का परिवर्तन - क्या मिलेगी कष्टों से मुक्ति
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
राहू का परिवर्तन - क्या मिलेगी कष्टों से मुक्ति
 
Posted by: Pt_rksharma
2011-06-07 05:44:09
1141 Views
Comments : 0
 
6 जून 2011 दोपहर 4.15 मिनट पर राहु वृश्चिक राशि में और केतु वृष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। राहु-केतु के परिवर्तन से पिछले 18 माह से परेशान जातक निजात पाएंगे राहु का यह परिवर्तन धनु राशि के जातकों को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाएगा, लेकिन अब वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। सभी ग्रह सीधे चलते हैं, लेकिन दुष्ट ग्रह राहु हमेशा उल्टी चाल चलता है। इसलिए यह धनु से विपरीत जाकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
राहु एवं केतु दोपहर में राशि परिवर्तन करने के बाद राहु वृश्चिक राशि में एवं केतु वृषभ राशि में गोचर करेगें। यह दोनों मिथुन एवं धनु से इन राशियों में आएंगे। धनु राशि वालों को इससे बड़ी राहत महसूस होगी। डेढ़ वर्ष से चली आ रही असमंजस की स्थितियों से निजात प्राप्त होगी। मिथुन के लिए केतु का अलग होना लाभकारी होगा। अब वह लाभ की स्थिती में आ जाएंगे। इतने दिनों से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
राहु वृश्चिक में आने से वृश्चिक वाले अशांत होगे। उनके दिमाग में दो तरह की बातें चलेंगी तथा नकारात्मक पक्ष ज्यादा हावी रहेगा। राहु थोड़ी आर्थिक परेशानी भी देगा साथ ही मानसिक अशांति रहेगी।
केतु का वृषभ राशि में गोचर लाभदायक रहेगा। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। जिन युवाओं के विवाह में रुकावटें आ रही हैं उनकी शादी केतु की गोचर में तय होने के योग हैं। धन की वृद्धि होगी। नौकरी में भी लाभ होगा।
अन्य राशियों पर असर-
वृषभ, कन्या, कुंभ, धनु- शुभ
मिथुन, तुला, मकर, सिंह- सम
मेष, कर्क, वृश्चिक, मीन- अशुभ
राहु के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को राहु के काले दान में
काली वस्तुओं का दान करें। 5 रत्ती के गोमेद की चांदी में बनी हुई अंगूठी
को शनिवार के दिन मध्यमा अंगुली में धारण करें।
नित्य केसर का तिलक करें।
भेंट के रूप में विद्युत उपकरण न स्वीकार करें।
शरीर पर लोहे की कोई वस्तु पहनें चाँदी के गिलास में पानी पीएँ।
मंदिर में ४ कि.ग्रा अथवा ४०० ग्राम मिश्री चढ़ाएँ अथवा नदी में प्रवाहित करें।
अंधजनों को भोजन कराएँ।
शराब, मांसाहार और व्यभिचार से दूर रहें।
प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र सदर गजं बाजार मेरठ कैन्ट09359109683
Tags:- 15 June Chandra grahana, Chandra grhana, Chandra eclipse, pregnant woman, children, sutak, nakshatra, sun signs, mantra, moon signs, star signs, astrology, zodiac signs, चन्द्र ग्रहण, नक्षत्र, मन्त्र
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved