राम सीता विवाह वर्षगांठ
Posted by:
Kirtimitra
2011-11-28 03:53:29
1034 Views
विवाह पंचमी का पावन त्यौहार पूरे मिथिलांचल में बड़े धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. हिन्दू संस्कृति में यह त्यौहार भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह के वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. माना जाता है कि मार्गशीर्ष महीने ( नवम्बर -दिसंबर) में शुक्ल पक्ष कि पांचवी तिथि को भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था. इस उत्सव को सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बड़े ही पवित्रता, आस्था और ख़ुशी के साथ मनाने की परम्परा रही है.
भारत के मिथिलांचल में अर्थात उत्तर भारत तथा नेपाल के जनकपुर में ( पहले यह भारतवर्ष का ही अंग था, परन्तु अब नेपाल क्षेत्र में है) यह विशेष रूप से मनाई जाती है, क्योकि जनकपुर में ही सीता जी का जन्म हुआ था और प्रभु श्री राम मिथिलांचल में ही पधारे थे जहाँ उन्होंने शिव धनुष को तोड़कर राजा जनक की पुत्री मिथिला कुमारी सीता के साथ विवाह किया था.
कहते हैं की इस दिन पूजा, अर्चना और यज्ञ करने से सफल और सुन्दर वैवाहिक जीवन का फल प्राप्त होता है. सुख और समृधि बनी रहती है. इस पर्व को अयोध्या में भी खास धूमधाम से मनाया जाता है क्योकि भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए थे और विवाहोपरांत माता सीता को साथ लेकर यहाँ पहुंचे थे बाद में भगवान राम ने अयोध्या की ही राजगद्दी संभाली थी.
Tags:-
vivha panchami, lord ram sita, lord ram sita swayamvar, lord ram sita marriage, jankapur, ayodhya, lord rama