totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>राधाष्टमी पूजा विधि
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
राधाष्टमी पूजा विधि
 
Posted by: Sriram
2013-09-12 03:35:45
1646 Views
Comments : 0
 
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी राधा अष्टमी के नाम से विख्यात है. इस दिन राधा जी का जन्म हुआ था. इसलिए यह दिन राधा के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है. व्रत के दिन राधा-कृ्ष्ण जी की विशेष पूजा की जाती है. और राधा जी को पंचामृ्त से स्नान कराया जाता है. इस दिन पूजा करने और व्रत करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती है. और वह इस लोक के साथ साथ परलोक में भी सुख भोगता है.

पूजा विधि:
राधाष्टमी के दिन सुबह उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करनें चाहिए. व्रत का पालन शुद्ध मन से करें. पूजा आरम्भ करते हुए सबसे पहले राधाजी की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएँ और स्नान कराने के बाद उनका श्रृंगार करें. मंदिर के अंदर मण्डल बनाकर उसके मध्य में मिट्टी अथवा ताँबें का बर्तन रखकर उस पर दो वस्त्रों से ढकी हुई राधा जी की सोने या किसी अन्य धातु से बनी हुई मूर्ति स्थापित करनी चाहिए. इसके पश्चात श्रद्धा तथा भक्ति से राधाजी की आराधना करनी चाहिए. धूप-दीप आदि से आरती करनी चाहिए. अंत में भोग लगाना चाहिए.
कुछ लोग राधाष्टमी के दिन व्रत भी रखतें हैं. व्रत रखने के अगले दिन सुयोग्य स्त्रियों को भोजन कराना चाहिए. जिस मूर्ति की स्थापना की गई थी, उसे दान में दे देना चाहिए. अंत में स्वयं भोजन ग्रहण करना चाहिए. जो व्यक्ति इस व्रत को विधिवत तरीके से करते हैं वह सभी पापों से मुक्ति पाते हैं.

Tags:- Radhastami, Bhakti, Radha-Krishna, Radhastami Pooja vidhi, Devi Radha, Radhastami Vrat, राधाष्टमी, पूजा विधि, शुक्ल पक्ष की अष्टमी, राधा- जन्मोत्सव
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved