totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मानव मन की उड़ान
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मानव मन की उड़ान
 
Posted by: diwaker
2011-12-19 06:45:37
726 Views
Comments : 0
 
हमारी चेतना जीवन के अनेक धरातलों को स्पर्श करती है. मन का चिन्तन न जानें कितने अनछुये पहलुओं से गुजर जाता है. अतीत और भविष्य को लेकर मन न जानें कितने ही तानें-बाने बुनता है. भले ही वर्तमान की सुधि रहे न रहे, लेकिन कल क्या होगा, इसका मनन कभी नही रुकता.
कभी लगता है विधाता ने मानव को कितना अद्भुत बनाया, कितना विचित्र, कितना अनूठा. देह से ऊपर उठकर विदेह की स्थिति तक पहुँचने की अलौकिक शक्ति केवल मानव शरीर को प्राप्त है. मुक्ति की इच्छा, मोक्ष की अकांक्षा प्राणियों में केवल मानव के हृदय में ही विद्यमान रहती है.
मानव जीवन एक अविरल धारा की तरह है. मान-अपमान, सुख-दुख, हर्ष-विषाद से भरा हुआ है. रिश्तों के सम्बंधों के संवेदन तत्वों से महामण्डित प्रकृति की सत्यं, शिवं, सुन्दरं की कामना मन में संजोये ये जीवन परमात्मा का सर्वोत्कृष्ट उपहार है.
इस उपहार को संभालकर रखने में ही हमारा कल्याण हैं. प्रभु की इस पाती को, इस धरोहर को जो ओस की तरह पवित्र है, जो भगवान की मूर्ति के समक्ष भक्तिभाव से समर्पित आंसू की एक बूंद की तरह पावन है, उसे पाप से बचाकर रखना हमारा परम कर्तव्य है.
कही संसार चक्र में हमारा आत्मबोध उलझकर न रह जायें, कहीं समय के दायरे में हमारी अस्मिता कैद न हो जाये. कहीं हम अपने सत्य से भटक न जायें, कहीं पाने की अदम्य लालसा में प्रभु के सिमरन को भूल न जायें. कहीं ऐसा न हो कि हम अपने आचरण से धर्म की ध्वजा को झुका दें कोशिश करें, प्रयास करें, अहं से बचने का, क्रोध से दूर हटने का, बुरी वृत्तियों को छोड़ने का संकल्प आज से धारण करें. अपने अन्तर्मन में ज्ञान की ज्योति जागृत करते हुये उसकी रोशनी में सबको परखने का साहस करें, अपने अंतर में दिव्यता की अनुभूति करें. अपनी अन्तरात्मा की पुकार सुनें.
दूसरों के हृदय में पवित्रता के बीज बोकर, परहित की प्रेरणा देकर सत्य, प्रेम, करुणा, दया के अंकुर प्रस्फ़ुटित करें. हमेशा ध्यान रखें कि सबके कल्याण में ही हमारा कल्याण है. सबके हित में ही हमारा हित है. सबकी भलाई में ही हमारा भला है. तभी मानवता श्रेष्ठतम धरातल पर अवस्थित होगी, तभी चेतना उर्जावान और तभी जीवात्मा परमात्मा से मिलकर मोक्ष की ओर अग्रसर होगी.
Tags:- मानव मन की उड़ान
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved