totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>माता सरस्वती का करें विधिवत् पूजन
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
माता सरस्वती का करें विधिवत् पूजन
 
Posted by: tniranjan
2012-01-28 12:26:33
2069 Views
Comments : 0
 
भगवती सरस्वती विद्या, बुद्धि और वाणी की देवी हैं. ज्ञान को संसार में सभी चीज़ो में सर्वश्रेष्ठ कहा गया है. इस आधार पर देवी सरस्वती सभी में सर्वश्रेष्ठ हैं. माना जाता है जहाँ सरस्वती का वास होता है वहाँ लक्ष्मी और काली माता स्वतः ही विराजमान रहती है.
माघ शुक्ल पंचमी के दिन देवी सरस्वती का प्राकट्य माना जाता है. अतः बसंत पंचमी को देवी सरस्वती का जन्मदिन मनाने के लिए ही माता के भक्त उनकी पूजा करते है. इस दिन विद्यार्थी देवी सरस्वती की विशेष रुप से पूजा-अर्चना करके माँ सरस्वती देवी का कृपा प्रसाद पाने के लिए माता सरस्वती के साथ-साथ पुस्तक कापी कलम की पूजा करते हैं. माता सरस्वती कला की भी देवी मानी जाती हैं. अतः कला के क्षेत्र से जुड़े लोग भी माता सरस्वती की पूरे विधि - विधान से पूजा अर्चना करते हैं. संगीतकार अपने वाद्ययंत्रों की तो चित्रकार अपनी तूलिका की पूजा करते हैं.
सरस्वती पूजन सामग्री
सुबह स्नानादि के पश्चात पीले अथवा श्वेत वस्त्र धारण करें. पवित्र आचरण, वाणी के साथ सरस्वती पूजा का संकल्प लें । देवी सरस्वती श्वेत वस्त्र धारण करती हैं अत: उन्हें श्वेत वस्त्र पहनाएं. पूजन सामग्री एकत्रित करके पूजन स्थल पर ही रखें. जैसे बार-बार उठना न पड़े.
पूजन सामग्री-घी का दीपक, धूप, कपूर, पीले चावल, पीला फ़ल, सफ़ेद एवं पीले पुष्प, गंगा जल, कुंकुम, केसर, लाल चंदन इत्यादि.
सरस्वती पूजन विधि
सर्वप्रथम सरस्वती माता की प्रतिमा अथवा चित्र के समक्ष कलश स्थापित करके गणेश जी तथा नवग्रह की विधिवत पूजा करनी चाहिए.
गणेश ध्यान मंत्र- वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटिसमप्रभः। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ।।
नवग्रह मंत्र - ॐ ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी, भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च । गुरुश्च शुक्रः शनिराहु केतवः, सर्वे ग्रहा शान्तिकरा भवन्तु ।।
इसके पश्चात देवी सरस्वती की पूजा करें. सरस्वती माता को फ़ूल - माला चढ़ायें. सरस्वती माता को सिन्दूर एवं अन्य श्रृंगार की वस्तुएं भी अर्पित करें.
माता सरस्वती वंदना
या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना ।।
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा ।।1।।
शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमांद्यां जगद्व्यापनीं ।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यांधकारपहाम्।।
हस्ते स्फाटिक मालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम् ।
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्।।2।।
माता सरस्वती का हवन
पूजन के पश्चात् सरस्वती माता के नाम से हवन करें. इसके लिए भूमि को स्वच्छ करके एक हवन कुण्ड़ बनाएं. आम की अग्नि प्रज्वलित करें. हवन में सर्वप्रथम गणेश जी एवं नवग्रह के नाम से हवन करें, तत्पश्चात् सरस्वती माता के मंत्र '' ॐ सरस्वतयै नमः स्वहा '' से 108 बार हवन करें. हवन का भभूत माथे पर लगाएं. श्रद्धापूर्वक प्रशाद ग्रहण करें व सभी में वितरित करें.
पूजन के अगले दिन अर्थात् षष्ठी की सुबह फ़िर श्रद्धापूर्वक उनका पूजन करें. संध्या काल में माता की मूर्ति अथवा चित्र जो भी स्थापित किया हो, आरती व नमन करके उन्हें जल में प्रवाहित कर दें.
इस प्रकार विधिपूर्वक माता सरस्वती का पूजन करने से धैर्य, मनोबल और ज्ञान का संचार होता है.
Tags:- basant panchami, basant panchami festival, saraswati, goddess saraswati, sarasvati, saraswati vandana, saraswati mantras, mata saraswati, saraswati mata, saraswati poojan, lakshmi, ganga, lord Vishnu
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved