totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>महाशिवरात्रि व्रत का विधान
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
महाशिवरात्रि व्रत का विधान
 
Posted by: snehaghai
2015-02-17 12:12:53
1111 Views
Comments : 0
 
17 फ़रवरी यानि मंगलवार को है महाशिवरात्रि का यह दिन हिन्दुओं के बीच काफी महत्वपूर्ण है.. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है... जो व्यक्ति इस दिन भगवान महादेव का निमित्त व्रत रखता है, उसे अक्षय पुण्य मिलता है.. पूराणों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन कोई भी व्यक्ति भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सहजता से आशीर्वाद प्राप्त कर लेता है... धर्म शास्त्रों में महाशिवरात्रि व्रत के संबंध में विस्तृत विवरण है.. उसके अनुसार महाशिवरात्रि का व्रत इस प्रकार करें-
शिवपुराण में कहा गया है की महाशिवरात्रि के दिन व्रत करने वाले सुबह शीघ्र उठकर स्नान-संध्या करके मस्तक पर भस्म का त्रिपुंड तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला धारण कर शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का विधिपूर्वक पूजन करें.. इसके बाद श्रद्धापूर्वक व्रत का संकल्प इस प्रकार से करें-
शिवरात्रिव्रतं ह्येतत् करिष्येहं महाफलम्।
निर्विघ्नमस्तु मे चात्र त्वत्प्रसादाज्जगत्पते।।
यह कहने के बाद हाथ में फूल, चावल व जल लेकर उसे शिवलिंग पर अर्पित करते हुए यह श्लोक बोलें-
देवदेव महादेव नीलकण्ठ नमोस्तु ते।
कर्तुमिच्छाम्यहं देव शिवरात्रिव्रतं तव।।
तव प्रसादाद्देवेश निर्विघ्नेन भवेदिति।
कामाद्या: शत्रवो मां वै पीडां कुर्वन्तु नैव हि।।
व्रत करने वाले दिनभर शिवमंत्र "ऊँ नम: शिवाय" का जप करें तथा पूरा दिन निराहार रहे.. जो व्यक्ति निराहार नहीं रह सकते वे दिन में फलाहार लेकर रात्रि पूजा कर सकते हैं.. धर्मग्रंथों में रात्रि के चारों प्रहरों की पूजा का विधान वर्णित है.. शाम को स्नान करके किसी शिवमंदिर में जाकर या घर पर ही शिवलिंग के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके तिलक एवं रुद्राक्ष धारण करके पूजा का संकल्प इस प्रकार लें-
ममाखिलपापक्षयपूर्वकसलाभीष्टसिद्धये शिवप्रीत्यर्थं च शिवपूजनमहं करिष्ये
व्रती को फल, पुष्प, चंदन, बिल्वपत्र, धतूरा, धूप, दीप और नैवेद्य से चारो प्रहर की पूजा करनी चाहिए.. दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अलग-अलग तथा सबको एक साथ मिलाकर पंचामृत से शिव को स्नान कराकर जल से अभिषेक करें.. चारो प्रहर के पूजन में शिवपंचाक्षर "नम: शिवाय" मंत्र का जप करें.. भव, शर्व, रुद्र, पशुपति, उग्र, महान्, भीम और ईशान, इन आठ नामों से पुष्प अर्पित कर भगवान की आरती एवं परिक्रमा करें.. अंत में भगवान से प्रार्थना इस प्रकार करें-
नियमो यो महादेव कृतश्चैव त्वदाज्ञया।
विसृत्यते मया स्वामिन् व्रतं जातमनुत्तमम्।।
व्रतेनानेन देवेश यथाशक्तिकृतेन च।
संतुष्टो भव शर्वाद्य कृपां कुरु ममोपरि।।
अगले दिन सुबह पुन: स्नान कर भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के पश्चात व्रत खोलना चाहिए..
पूजा के शुभ मुहूर्त-
शिवरात्रि प्रथम प्रहार पूजा का समय 18:08 से 21:21
शिवरात्रि दूसरा प्रहार पूजा का समय 21:21 से 24:34
शिवरात्रि तीसरा प्रहार पूजा का समय 24:34 से 27:48
शिवरात्रि चौथा प्रहार पूजा का समय 27:48 से 31:01
धर्म शास्त्रों के अनुसार इस प्रकार से महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का व्रत करने से वे जल्द ही खुश हो जाते हैं और भक्तों के सारे कष्ट दूर कर उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं...
Tags:- Shivratri, Mahashivratri, Shiv Shankar, महाशिवरात्रि, पूजन, विधान, मुहूर्त, प्रार्थना, अभिषेक, शिवपुराण, भगवान भोलेनाथ, शिव
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved