महापुण्यमयी जगन्नाथ रथ यात्रा
Posted by:
anjalisen
2012-06-12 12:49:54
656 Views
आषाण शुक्ल द्वितीया को पुष्य नक्षत्र में सुभद्रासहित भगवान जगन्नाथ और उनके बड़े भाई बलभद्र को रथ में विराजित कर यात्रा कराने तथा वापिस पधार कर आने पर यथास्थान स्थापित करने का विधान है. इस दिन पुरी में श्रीजगदीश भगवान को सपरिवार रथ पर आरुढ़ करके भ्रमण करवाते हैं. उस दिन वहाँ रथयात्रा अद्वितीय उत्सव होता है.देश-देशान्तर के लाखों नर-नारी एकत्र होते हैं.
इस यात्रा के बारे में स्कन्दपुराण में वर्णन आया है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में जो पूर्णिमा आती है, उसमें ज्येष्ठा नक्षत्र के एक ही अंश में चन्द्रमा और वृहस्पति हों, वृहस्पति का ही दिन हो और शुभ योग भी हो तो वह महाज्येष्ठी पूर्णिमा कहलाती है, जो सब पापों का नाश करने वाली, महापुण्यमयी तथा भगवान की प्रीति को बढ़ाने वाली है. उसमें करुणासिन्धु देवेश्वर जगन्नाथजी के स्नानाभिषेक और पूजन का दर्शन करके मनुष्य पाप राशि से मुक्त हो जाता है.
उसीदिन अन्यत्र (जयपुर आदि में) भगवान रामचन्द्र जी को रथारुढ़ करके मन्दिर में दूसरी जगह ले जाकर वाल्मिकि रामायण के अनुसार युद्धकाण्ड़ का पाठ सुनाते हैं और वहीं मुक्ताधान्य से बीजवपन करके चातुर्मासीय पाठ सुनाते हैं और वहीं मुक्ताधान्य से बीजवपन करके चातुर्मासीय पाठ सुनाते हैं और वहीं मुक्ताधान्य से बीजपन करके चातुर्मासीय कृषिकार्य का शुभारम्भ करते हैं. यह तो स्पष्ट ही है कि उस दिन भगवद्भक्तों के यहाँ व्रत होता है और महोत्सव मनाया जाता है.
Tags:-
Jagannath, jagannath puri, jagannath temple, jagannath rath yatra, jagannath puja