totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>महाकुंभ में महामंथन...
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
महाकुंभ में महामंथन...
 
Posted by: rohitanand
2013-02-06 06:16:31
920 Views
Comments : 0
 
अध्यात्म और भक्ति की नगरी इलाहाबाद के महाकुंभ में आज से शुरु हो रहा है हिन्दुत्व पर महामंथन.. आपको बता दें कि विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी नेता इस पवित्र स्थल पर साधु-संतों के साथ हिंदुत्व पर महामंथन करने जा रहे हैं.. कुंभ नगरी तीर्थराज प्रयाग में आज बुधवार को वीएचपी के मार्गदर्शक मंडल की बैठक होने के उपरांत कल 7 फरवरी को संतों की धर्म संसद भी है.. इसमें भाग लेने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी बुधवार को इलाहाबाद पहुंच गए हैं.. माना जा रहा है कि वीएचपी द्वारा किया जा रहा यह मंथन 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति का लॉन्चपैड साबित हो सकता है..
महाकुंभ में राजनाथ सिंह मार्गदर्शक मंडल की बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं और साधु-संतों के साथ गुरुवार को आयोजित हो रही धर्म संसद में रखे जा रहे प्रस्ताव पर भी बातचीत करेंगे.. सियासी गलियारों में इस तरह के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि संत सम्मेलन में नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किए जाने पर भी बातचीत हो सकती है.. मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भाग लेने के लिए जहां देश भर के साढ़े तीन सौ संत आमंत्रित किए गए हैं, वहीं धर्म संसद के लिए देश विदेश के दस हजार से अधिक संतों को बुलावा भेजा गया है.. वीएचपी इन्हीं संतों के सामने हिंदुत्व को लेकर अपनी योजना पर मुहर लगवाएगी...
मिल रही जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी को होने वाली मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शंकराचार्य स्वामी जयंत सरस्वती, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी परमानंद, स्वामी रामभद्राचार्य, स्वामी रामानुजाचार्य, स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य, स्वामी नृत्यगोपाल दास, स्वामी डॉ.राम विलास वेदांत, स्वामी डॉ.राम कमल वेदांती सहित वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल, अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया आदि शामिल हो रहे हैं...
माना जा रहा है कि कल धर्म संसद में वीएचपी श्रीराम मंदिर निर्माण और हिंदुत्व के संरक्षण जैसे मुद्दों को फिर से बीजेपी के एजेंडे में शामिल करवाने के लिए प्रस्ताव ला सकती है.. आपको मालूम हो कि वीएचपी काफी समय से इन दोनों मुद्दों पर लौटने के लिए बीजेपी पर दबाव भी बना रही है... वीएचपी के नेता अशोक सिंघल तो ये भी कह चुके हैं कि बीजेपी को यदि सदन में बहुमत हासिल करना है तो उसे राम का नाम जपना ही होगा... इसके साथ ही धर्म संसद में गोहत्या पर पाबंदी और गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने जैसे मुद्दों पर भी प्रस्ताव पारित करवाया जाएगा.. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय 1989 ई. में अयोध्या में शिलान्यास और देश भर में शिलापूजन कराए जाने का निर्णय भी महाकुम्भ में ही लिया गया था और 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में कारसेवा किए जाने की सैद्धान्तिक सहमति भी महाकुम्भ में ही बनी थी..
Tags:- महामंथन,महाकुंभ,हिन्दुत्व,बीजेपी,वीएचपी,संत,धर्म संसद,मोदी
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved