totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>महाकुंभ का पहला शाही स्नान संपन्न
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
महाकुंभ का पहला शाही स्नान संपन्न
 
Posted by: vikasg21
2013-01-15 02:02:39
831 Views
Comments : 0
 
इलाहाबाद के संगम तट पर मकर संक्रांति के दिन से आरंभ हुआ आस्था का महापर्व, जिसका समापन्न 10 मार्च 2013 को महाशिवरात्री के दिन निर्धारित है.. मेला प्रशासन के अनुसार दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक मेले में पहले शाही स्नान पर करीब एक करोड़ 10 लाख लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी लगायी.. विश्व के इस सबसे बड़े धार्मिक समागम में महानिर्वाणी अखाड़ा अटल अखाड़े के साथ सबसे पहले शाही स्नान के लिए आगे बढ़ा, इसकी अगुवाई नागा साधुओं ने किया... इनके हाथों में त्रिशूल, तलवारें और अन्य परंपरागत हथियार शोभायमान हो रहे थे... शाही सवारी में महामंडलेश्वर हाथियों पर और बड़े साधु रथ तथा घोड़े पर सवार थे.. इनके बाद निरंजनी, आनंद, जूना, आवाहन, अग्नि, निर्वाणी, दिगंबर, निर्मोही अखाड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से शाही स्नान किया.. साधुओं की संख्या के हिसाब से इन्हें 30 मिनट से एक घंटे तक का समय दिया गया..
पहले शाही स्नान में जूना अखाड़े का जलवा देखने लायक था.. जिसमें 50 हजार संन्यासी, 15 हजार नागा और 50 रथों पर सवार महामंडलेश्वर अखाड़े की शोभा बढ़ा रहे थे... शाही स्नान का नेतृत्व आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि कर रहे थे.... जूना अखाड़े के कुल 161 महामंडलेश्वरों में से केवल 50 ही उपस्थित रहे.. अग्नि अखाड़ा के सात हजार साधुओं का जत्था पहला शाही स्नान के लिए रसानंद औऱ कृष्णानंद के नेतृत्व में निकला.. जिनमें सात रथ शामिल थे.. इष्ट देवी माता गायत्री सबसे आगे थी.. निरंजनी अखाड़ा का शाही स्नान जुलूस में 40 महामंडलेश्वर रथों पर सवार थे.. इसमें 20 हजार साधु-संन्यासी शामिल हुए, जिनमें तीन हजार नागा साधु भी शामिल थे..
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन को एक घंटे का समय शाही स्नान के लिए दिया गया था... इनमें 30 महामंडलेश्वर स्नान करने के लिए पहुंचें, जिनके करीब दस हजार भक्त शाही स्नान में शामिल में हुए थे... आह्वान अखाड़ा का शाही स्नान आचार्य महामंडलेश्वर शिवेन्द्र पुरी के नेतृत्व में हुआ.. इस अखाड़े के सचिव महंत सत्य गिरी एवं महंत नील कंठ ने बताया कि शाही स्नान में सात हजार नागा संन्यासी हैं.. जुलूस में महामंडलेश्वर कृष्णानंद पुरी, कृष्णानंद गिरि, प्रज्ञानंद गिरि, ब्राह्मणपुरी, कल्याणानंद गिरि भी मौजूद थे...
मकर संक्रांति के दिन शाम 6 बजे तक सभी अखाड़ों ने शांतिपूर्वक पूरे हर्षोल्लास के साथ शाही स्नान को पूरा कर लिया.... सरकारी आंकड़ो के मुताबिक़ सदी के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कुंभ 2013 के पहले शाही स्नान के दिन इलाहाबाद विश्व का सबसे बड़ा जिला बन गया.. मेले में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए तकरीबन 29 कच्चे और पक्के घाट बनाए गए है.. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है..
Tags:- अखाड़ा, जुलूस, संगम, कुंभ, इलाहाबाद, शाही स्नान,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved