totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>महर्षि वाल्मीकि - रामायण से परे जीवन दर्शन
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
महर्षि वाल्मीकि - रामायण से परे जीवन दर्शन
 
Posted by: Kirtimitra
2011-12-01 02:59:42
1026 Views
Comments : 0
 
महर्षि वाल्मीकि - रामायण से परे जीवन दर्शन
अति सुंदर और वंदनिये महाकाव्य " रामायण" की रचना करने वाले "महर्षि वाल्मीकि" का जीवन सदा से ही मुनि या ऋषियों जैसा नहीं था. ऋषि बनने से पहले उन्होंने एक वीभत्स जीवन भी जिया, ये कहना अनुचित न होगा. क्योंकि ब्रह्मा जी के पौत्र होने के बावजूद भी उन्हें एक दस्यु का जीवन जीना पड़ा. पहले उनका नाम रत्नाकर तथा अग्निशर्मा भी था.

रामायण में वर्णित श्लोक संख्या ७/९३/१६, /९६/१८ और ७/१११/११ के अनुसार महर्षि वाल्मीकि "प्रचेता" के पुत्र हैं. मनुस्मृति में कहा गया है प्रचेता ही वरुण भी हैं, और पुराणों के अनुसार वरुण " ब्रह्मा जी" के पुत्र हैं.
कहा जाता है की प्रचेता के दसवें पुत्र रत्नाकर को बचपन में ही एक निस्संतान भीलनी ने ममता और वात्सल्य से वशीभूत होकर चुरा लिया था. उनका लालन - पालन उन भीलों के साथ ही हुआ. उन भीलों का जीवन असभ्य था. वे जीवनयापन के लिए वन्य प्राणियों के आखेट और दस्युकर्म पर निर्भर थे. अतः युवा होते रत्नाकर भी उन्ही लोगों की तरह इस कर्म में लिप्त होते चले गए. युवा होने पर उसी भील समुदाय की एक भीलनी के साथ उनका विवाह हुआ. विवाहोपरांत वो कई संतानों के पिता बने, परिवार का अधिक बोझ के कारण वो और भी अधिक पापकर्म करने लगे.
एक दिन उधर से गुजरते हुए " नारद मुनि" को उन्होंने पकड़ लिया और धन की मांग की. धन न देने की स्थिति में हत्या कर देने की धमकी भी दी. तब नारद मुनि ने पूछा कि तुम यह पापकर्म किसके लिए करते हो. रत्नाकर ने कहा- अपने परिवार वालों के लिए.
तब नारद जी ने कहा कि जाओ अपने परिवार वालों से पूछ कर आओ कि इस पाप के बदले में जो दंड तुम्हें ईश्वर देंगे, क्या उसे भुगतने में तुम्हारे परिवार वाले साथ देंगे? अगर वो तुम्हारा साथ देंगे तो तुम मुझे मार देना और अगर तुम्हारा साथ न दें तो तुम ये पापकर्म छोड़ देना. ये बात रत्नाकर को ठीक लगी पर ये सोचकर कि कहीं नारद जी भाग न जाएँ, उन्होंने नारद जी को एक पेड़ से बांध दिया. जब उसने अपने परिवार वालों से पूछा तो हर एक सदस्य ने इस पापकर्म कि सजा भुगतने से इंकार कर दिया. इससे रत्नाकर का दिल बुरी तरह टूट गया. वो बुरी तरह दुखी होकर नारद जी के पास वापस आये और उनसे क्षमा मांगी. नारद जी से अपने पापों से छूटने का उपाय भी पूछा. नारद जी ने रत्नाकर से " तमसा" नदी के तट पर जाकर "राम राम" का जाप करने को कहा.
पर अज्ञानतावश वो कई सालों तक "राम राम" कि जगह "मरा मरा" कहते हुए अखंड तपस्या में लीन हो गए. पर उनकी सच्ची साधना के फलस्वरूप उन्हें दिव्य ज्ञान कि प्राप्ति हुई और वो वाल्मीकि कहलाये. उनके परम ज्ञान और उनकी आस्था से प्रसन्न होकर "ब्रह्मा जी" ने उन्हें रामायण कि रचना करने को कहा. इस प्रकार महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य "रामायण" कि रचना की और युगों युगों तक अमर हो गए.
Tags:- Maharshi Valmiki, Ramayan, Ratnakar, Agnisharma, Dasyu, Narad ji
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved