होली के हुड़दंग के बाद तेज गर्मियों का सिलसिला जल्द ही शुरु होने वाला है तो क्यूँ ना इन गर्मिंयों को कुछ कूल अंदाज में मनाया जायें। एसी, पर्दे, कूलर भले ही घरों में ठंडक बनाये रखते हों, लेकिन अगर आप घर के साथ-साथ मन को भी ठंडा और तरोताजा बनाये रखना चाहते हैं तो हरियाली को अपना दोस्त बना लें। आज की जिदंगी जितनी तेजी से सुपरफास्ट हुई है घर-आंगन उतनी ही तेजी से फ्लैट्स और बालकनी के रुप में सिकुड़ गये हैं, ऐसे में कम जगह होने के कारण पेड़-पौधे लगाना एक बड़ा ही मगजमारी वाला काम बन गया लेकिन आप थोड़ी-सी मेहनत से भी घर को हरा-भरा बना सकते हैं।
मनी-प्लांट एक ऐसा ही पौधा है जो बहुत ही कम मेहनत में आपके घर को तो खुबसूरत बनाता ही है, साथ ही आपको प्रकृति के करीब होने का भी एक आनोखा अहसास कराता है। मनी प्लांट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि घर हो या आँगन ये पौधा कहीं भी आसानी से लग जाता है। अगर आपके पास आँगन या गार्डन की व्यवस्था नहीं हैं तो, इसे अपने घर ही बालकनी में लगायें। घर की बालकनी तो खूबसूरत दिखेगी ही और आपको प्रकृति का साथ भी मिल जायेगा। मनी-प्लांट की जब नयी कोंपले खिलेंगी तो यकीनन आपको भी एक अलग ही तरह की खुशी महसूस होगी।
मनी प्लांट को लगाने के लिये अगर आपके पास मिट्टी और खाघ का इंतजाम नहीं है तो भी ये परेशानी वाली बात नहीं हैं क्योंकि जिस तरह कुछ पौधे रेगिस्तान की गर्मी में भी हमेशा हरे-भरे रहते हैं, उसी तरह मनी प्लांट केवल पानी में भी जिंदा रहकर हरा-भरा बना रहता है। बस, आपको सिर्फ मनी-प्लांट का पानी हर सप्ताह बदलना होगा। मनी-प्लांट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे घर के किसी भी कोने में लगा दें, ये चारों तरफ अपनी ऐसी अनोखी छंटा बिखेरता है कि देखने वाला बस देखता ही रह जाता है। इसकी हरी-भरी, लंबी बेल और बड़ी-चमकदार पत्ती आपको कड़ी धूप में भी ठंडक का अहसास दिलाती है।
मनी-प्लांट बड़े-से-बडे गमले के साथ-साथ किसी भी छोटी-से-छोटी बोतल में भी लगाया जा सकता है। इसके दो फायदे है एक तो आपके घर में पड़ी बेकार और खाली बोतलों का अच्छा प्रयोग हो जाता है, दूसरा इन मनी-प्लांट्स की बोतलों को आप अपनी स्टडी टेबल और खिड़कियों पर भी रख सकते है। अगर आप चाहते हैं कि मनी-प्लांट की पत्तियां को और भी ज्यादा सुंदर दिखें, तो आप इन पत्तियों को डिजाइन में काटकर और भी ज्यादा खूबसूरत दिखा सकते हैं। मनी-प्लांट को आप हैंगिंग बास्केट या गमले में लगाकर स्टोन से सजाकर अपने लिविंग रुम में रख सकते है।
मनी-प्लांट घर की डेकोरेशन के लिये तो बहुत अच्छा है ही लेकिन वास्तु की नजर से भी मनी प्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि इसे आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व के लिए उत्तम माना गया है और ये दिशा देवता भगवान गणेश जी की है जिनका प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है। गणेश जी के बारे में यह कहा जाता है कि वह अमंगल का नाश करके घर में मंगल करते हैं जबकि शुक्र सुख-स्मृद्धि का कारक होता है। मनी-प्लांट की बेल शुक्र का कारक होती है।
कैसे लगायें मनी-प्लांट
सबसे पहले मनी-प्लांट को किसी बोतल में लगायें और जब इसकी जड़े दिखायी देने लगें तब इसे किसी दूसरे गमले में लगा दें। ऐसा करने पर मनी-प्लांट गमले में लगायें जाने से काफी तेजी से बढ़ता है।
मनी-प्लांट को जरुरत से ज्यादा पानी ना दें। सर्दियों में हफ्ते में 2 या 3 दिन बार गमले में पानी डालें और गर्मियों में हफ्ते में इसे 7 या 8 बार पानी दें।
मनी-प्लांट को सूरज की धूप बहुत पसंद है लेकिन इसे लगातार सूरज की धूप में भी नहीं रखना चाहिये वरना ये मूरझा जायेगा। हाँ, ये जरुर है कि इसे एक-एक दिन छोड़कर धूप जरुर दिखायें।
अपने प्यारे से मनी-प्लांट को अगर आप किसी लकड़ी या प्लास्टिक के खंबे से बांध देंगे तो ये काफी तेजी से बढ़ेगा और इसकी ग्रोथ के लिये लगातार इसके पीले पत्ते हटाते रहें।
Tags:-
money-plant, money decoration, money plant and vastu, money plant and money, money plant and house, मनी-प्लांट, मनी-प्लांट और वास्तु, मनी-प्लांट के फायदे, मनी-प्à