मंदिर में मिला बेशुमार खजाना
Posted by:
Vikasg21
2011-07-04 02:44:44
753 Views
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध श्रीपद्मनाभ स्वामी मंदिर के तहखाने में बन्द वस्तुओं की सूची बनाने के दौरान मंदिर के तहखाने में बेशकीमती खजाने का पता चला है. तहखाने से बेशुमार बेशकीमती चीज़े मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है. जिसमें सोने की वस्तुएँ, आभूषण, बर्तन, और करोड़ो रुपये के कीमती बहुमूल्य पत्थर शामिल है. माना जा रहा है अभी तक मिली वस्तुओं की कीमत लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की आंकी जा रही है.
सुप्रिम कोर्ट के आदेश पर 27 जून से इन तिजोरियों को खोले जाने का सिलसिला जारी हुआ है. मंदिर के 6 में से 5 चैम्बर खोले जा चुके हैं. छठा चैम्बर अभी भी खुलना बाकी है.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात लोगों का पैनल मंदिर के खजाने की लिस्ट बना रहा है. इसमें हाईकोर्ट के दो पूर्व जज भी हैं. सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन तंत्र ने फ़िलहाल वहाँ सशस्त्र बलों की दो टुकड़ी तैनात कर दी है.
Tags:-
south India, shri padmnabh swami mandir, jewelry, basement, Supreme Court, दक्षिण भारत, श्रीपद्मनाभ स्वामी मंदिर