totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भोलेनाथ के प्रसिद्ध विदेशी मंदिर,जहां लगता है भक्तों का तांता
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भोलेनाथ के प्रसिद्ध विदेशी मंदिर,जहां लगता है भक्तों का तांता
 
Posted by: Sandeepasp
2016-03-16 02:30:55
736 Views
Comments : 0
 
संदीप कुमार मिश्र: शिव भक्ति और साधना का दिवाना संपूर्ण संसार है।आप कह सकते हैं कि भगवान शिव की पूजा केवल भारत में ही नहीं, संसार के विभिन्न भागों में होती है।विदेशों में स्थित कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में जानते हैं।भगवान शिव के इन मंदिरों में कुछ बहुत प्राचीन और प्रसिद्ध हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक और श्रद्धालुओं का यहां तांता लगा रहता है।
इंडोनेशिया का प्रमबनन मंदिर: इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित प्रमबनन मंदिर नौवीं शताब्दी का एक भव्य मंदिर है। यह लगभगा 17 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला भारत से बाहर बने सबसे विशाल शिव मंदिरों में से एक है। यूनेस्को ने इस मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया है।
मॉरिशस का सागर शिव मंदिर: इस शिव मंदिर का निर्माण वर्ष 2007 में किया गया है यानी यह एक नया मंदिर है। लेकिन आज यह मंदिर मॉरिशस में रहने वाले हिन्दुओं का एक पवित्र धार्मिक स्थल है। इस मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण इस मंदिर प्रांगण में बनी भगवान शिव की 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा है।
पाकिस्तान का कटास राज मंदिर: जी हां, पाकिस्तान में भी है एक प्राचीन शिव मंदिर। यह पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के चकवाल ज़िले स्थित है और कटास राज मंदिर के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण छठी शताब्दी से नवीं शताब्दी के मध्य करवाया गया था। हाल में ही संपन्न हुई महाशिवरात्रि पर्व में यहां पूजा करने के लिए भारत से 125 यात्रियों का दल गया था।
श्रीलंका का मुन्नेश्वरम मंदिर: यह मंदिर श्रीलंका के एक गांव मुन्नेश्वर में बना है। यहां शिव के साथ-साथ देवी काली का भी मंदिर है। इस मंदिर का स्थापत्य भव्य और मनमोहक है। दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में निर्मित इस मंदिर में साल भर श्रीलंका और भारत से लाखों श्रद्धालु आते हैं।
नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर: यह भारत से बाहर बना सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर है, नेपाल में बागमती नदी के किनारे काठमांडू में स्थित है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व हेरिटेज श्रेणी में आता है। हाल में ही संपन्न हुई महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर यहां लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने पूजा की।
मलेशिया का रामलिंगेश्वर मंदिर: यह मंदिर मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में स्थित है। इस खूबसूरत शिव मंदिर में हमेशा शिवभक्तों का तांता लगा रहता है। सन 2012 में मलेशिया सरकार ने मंदिर और आस पास का क्षेत्र मंदिर का प्रबंधन करने वाली ट्रस्ट के हवाले कर दिया। अब यह ट्रस्ट ही मंदिर का प्रबंधन और देखभाल करता है।
अंतत: शिव आदि हैं अनंत है...शिव सत्य हैं और सुंदर भी...कहने का भाव ये है कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है...यही वजह है कि दुनिया भर में भगवान शिव की पूजा होती है।
।।ऊं नम:  शिवाय।।

http://sandeepaspmishra.blogspot.in/2016/03/blog-post_71.html
Tags:- ऊं नम शिवाय,भोलेनाथ,विदेशी मंदिर,संदीप कुमार मिश्र,कर्तव्य पथ,संबोधन,शिव भक्ति,इंडोनेशिया,प्रमबà
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved