totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भाई-बहन के प्यार का त्योंहार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भाई-बहन के प्यार का त्योंहार
 
Posted by: Sriram
2013-08-20 12:46:55
1034 Views
Comments : 0
 
बहना नें भाई की कलाई से प्यार बांधा हैं,प्यार के दो तार से संसार बांधा हैं।
रेश्म की डोरी से,रेश्म की डोरी से, संसार बांधा हैं।
कहते हैं बहन अपने भाई को राखी के दिन रक्षाकवच बाँधती है। भाई-बहन के प्यार और आपसी विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन। राखी का पर्व पूरे भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन भाई चाहे कितनी ही दूर क्यों ना हो, बहनों के पास चला आता है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ पर राखी बाँधती हैं और फिर उसकी आरती उतारती हैं। सालों से यह रीत इसी तरह चली आ रही है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार राखी के रेशमी धागे को रक्षाकवच माना जाता है। यह रेशमी धागा प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। पुराने समय यह चलन नहीं था कि सिर्फ बहनें ही भाइयों को राखी बाँधेगी। उस समय में तो एक पत्नी भी अपने पति की रक्षा के लिए उसके हाथ में यह रक्षासूत्र बाँधा करती थी। यहाँ तक की ऋषि-मुनि भी अपने शिष्यों के हाथों मे इस दिन यह रक्षाकवच बाँधा करते थे।
एक पुरानी प्रचलित कथा के अनुसार दैत्यों और देवताओं में लड़ाई हो रही थी और देवता कुछ कमज़ोर से पड़ गए थे, तब भगवान इंद्र की पत्नी इंद्राणी ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करके एक तिलिस्म बनाया और उसे भगवान इंद्र के हाथ पर बाँध दिया था।
आज लोगों की ज़िंदगी इतनी व्यस्त होने के बाद भी भाई-बहन के प्यार को नहीं हरा पाई। आज भी यह त्योहार उसी हर्ष और उमंग से मनाया जाता है जैसे कि पहले मनाया जाता था। अगर बहनें किसी कारणवश अपने भाइयों से नहीं मिल पाती हैं तो चिट्ठी के ज़रिए अपना प्यार भेजना नहीं भूलती। तकनिकी विकास की मदद से अब इंटरनेट भी एक ऐसा ज़रिया बन गया है जिसके माध्यम से बहनें अपना प्यार भाइयों तक पहुँचा सकती हैं। किसी ने ठीक ही कहा है कि प्यार अपना रास्ता खुद ही ढूँढ़ लेता है।

Tags:- Rakhi, Bond, Love, Trust, Festival, भाई-बहन, रक्षाकवच, विश्वास, प्यार, रक्षाबंधन, रेशमी धागा
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved