totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भगवान कहाँ रहते हैं
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भगवान कहाँ रहते हैं
 
Posted by: neerus
2011-12-26 06:17:13
960 Views
Comments : 1
 
प्राचीनकाल में नरोत्तम नामक नवयुवक माता-पिता की सेवा छोड़कर तीर्थयात्रा को निकल पड़ा. तीर्थ सेवन के प्रभाव से उसके कपड़े खुले आकाश में बिना सहारे के सूखने लगे. नरोत्तम को बड़ा अहंकार हो गया. एक दिन एक बगुले ने उसके सिर पर बीट कर दी. उसने नाराज होकर उसे शाप दे दिया. बेचारा जलकर भस्म हो गया.
यह तो हुआ, पर अब आकाश में उसके कपड़ो का उड़ना और सूखना बन्द हो गया. नरोत्तम बहुत उदास हो गया. तब आकाशवाणी हुई- ''हे ब्राह्मण! तुम परम धार्मिक मूक चाण्ड़ाल के पास जाओ. वहाँ तुम्हें पता चल जायेगा कि धर्म क्या है".
नरोत्तम खोजते-खोजते मूक चाण्डाल के घर पहुँचा. वह अपने माता-पिता की सेवा में लगा था. बोला- ''तुम बाहर ठहरो. मैं तुम्हारा आतिथ्य करना चाहता हूँ".
रुकने की बात सुनकर नरोत्तम को अपना अपमान-अपमान सा लगने लगा. उसने त्यौरियाँ चढ़ायी तो उसने कहा - "ब्राह्मण देवता ! नराज क्यो होते हो? मैं बगुला नही, जो तुम भस्म कर दोगे. मुझसे पूछना है तो कुछ देर ठहरना पड़ेगा. जल्दी हो तो चले जाओ शुभा पतिव्रता के घर. वह तुम्हे धर्म का रहस्य बता देगी.
मूक चाण्डाल के घर से एक दूसरे ब्राह्मण देवता निकले. वे नरोत्तम से बोले - "चलो, मैं तुम्हें पहुँचा देता हूँ उस पतिव्रता के घर".
नरोत्तम ने पूछा - "पतिव्रता कैसी होती है?"
वह बोला-
कार्ये दासी रतौ रम्भा भोजने जननीसमा
विपत्सु मंत्रिणी भर्तुः सा च भार्या पतिव्रता
भर्तुराज्ञां न लड्घेद् या मनोवाक्कायकर्मभिः
भुड्क्ते पतौ सदा चात्ति सा च भार्या पतिव्रता
'जो दासी की तरह मन लगाकर घर का काम करती है. माँ की तरह प्रेमपूर्वक पति को भोजन कराती है, विहार में रम्भा की तरह सुख देती है, विपत्ति में मंत्री की तरह हितकर सलाह देती है, उस स्त्री का नाम है पतिव्रता.
'मन से, वचन से, कर्म से जो पति की आज्ञा का कभी उल्लंघन नही करती और पति के भोजन कर लेने के बाद ही भोजन करती है, उसका नाम है पतिव्रता.
नरोत्तम जब शुभा पतिव्रता के घर पहुँचा, तो वह पतिसेवा में लगी थी. उसे भी फ़ुरसत नही थी. उसने कहा - "पति की सेवा से खाली होने पर ही मैं आपकी शंकाओं का समाधान कर सकूंगी". नरोत्तम को बुरा लगा. उसे नाराज होते देख शुभा ने कहा- ''महाराज, मैं बगुला नही हूँ. अपको जल्दी है तो जाइये तुलाधार वैश्य के पास''.
नरोत्तम वहाँ पहुँचा. उसे भी फ़ुर्सत नही थी. बोला - "पहर रात तक मुझे फ़ुर्सत नही. आप न रुक सके, तो चले जाइये आद्रोहक के पास. वह आपको बता सकेगा कि बगुले के मरने और आकाश में आपके कपड़ो के न सूखने का क्या रहस्य है.''
पहले वाला ब्राह्मण नरोत्तम के साथ था. उससे नरोत्तम ने पूछा-"इस मैले-कुचैले वैश्य को कैसे मालूम हो गयीं वे सब बातें जो इसकी पीठ-पीछे हुई हैं?"
ब्राह्मण बोला-इसने सत्य और समता से तीन लोक जीत लिये हैं. इसलिये भूत, भविष्य, वर्तमान सबका उसे पता है.
सत्यं दमः शमश्चैव धैर्य स्थैर्यमलोभता
अनाश्चर्यमनालस्यं तस्मिन सर्व प्रतिष्ठम्.
एवं यो वर्तते नित्यं कुलकोटिं समुद्धरेत्.
तेन वै देवलोकस्य नरलोकस्य सर्वशः
वृतं जानाति धर्मज्ञस्तस्य देहे स्थितो हरिः
जिस आदमी में सत्य,क्षम, दम, धैर्य, स्थिरथा, अनालस्य, अनाश्चर्य, निर्लोभ और समता जैसे गुण है, उसमे सारा विश्व ही प्रतिष्ठित है. ऐसा पुरुष करोड़ों कुलों का उद्धार कर लेता है. उसके शरीर में साक्षात् भगवान विराजमान हैं. वह देव लोक की सारी बातों को जानता है, नरलोक की भी.
नरुत्तोम-"पर यह अद्रोहक कौन है"?
ब्राह्मण बोला-"अद्रोहक बड़ा ही जितेन्द्रिय है. एक राजकुमार अपनी युवती स्त्री को 6 मास के लिये उसके पास छोड़ गया. लोगों ने उसकी निन्दा की तो वह जलती आग में घुस गया, पर अग्नि ने न उसका शरीर जलाया, न उसके कपड़े"
अद्रोहक ने नरोत्तक से कहा-"तुम्हें धर्म का रहस्य जानना है तो वैष्णव के पास जाओ"
नरोत्तम वहाँ पहुँचा तो वैष्णव बोला-"भीतर चलकर भगवान के दर्शन करिये"
वह भीतर गया तो देखा कि वहाँ मंदिर में विष्णु के रुप में वही ब्राह्मण देवता विराजमान है, जो चाण्ड़ाल, पतिव्रता आदि के घर में थे और लगातार उसे रास्ता दिखाते आये हैं.
उन्होंने नरोत्तम की शंका का समाधान कर दिया. उन्होंने बताया कि जो आदमी माता-पिता की सेवा करता है. जो स्त्री एकान्त मन से पति सेवा करती है, जो पुरुष सच बोलता है, ईमानदारी बरतता है, अपनी इन्द्रियों को काबू में रखता है, भगवान उसी के यहाँ निवास करते हैं.
उन्होंने नरोत्तम से कहा - "तुम घर लौट जाओ और माता-पिता की मन लगाकर सेवा करो. तुम्हारा कल्याण होगा".
Tags:- Lord, parents, son, Brahman, narottam, adrhak, dharma, lord vishnu
bottom
1 Comments
top
 Posted by: anjalisen 2011-12-28 03:02:55

 
nice!!!!!!!
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved