totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भक्ति की शक्ति
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भक्ति की शक्ति
 
Posted by: dilipks
2012-12-28 01:39:34
1446 Views
Comments : 0
 
भक्ति का आशय सच्चे और निष्कपट भाव से प्रभु की आराधना करना है.. एकाग्रचित होकर प्रभु की भक्ति करने से प्रभु अति प्रसन्न होते हैं और इसी भक्ति की शक्ति से प्रभु स्वयं खिंचे चले आते हैं.. राष्ट्र एवं ईश्वर भक्ति से युक्त शक्ति से ही राष्ट्र, समाज और शास्त्रों की रक्षा होती है.. भक्ति की शक्ति अनमोल है, भक्ति के सामने भगवान को भी नतमस्तक होना पड़ता है... भक्ति पर आघात और धर्म पर जब भी संकट की स्थिति चरम पर होती है, तब-तब भगवान को इनकी रक्षा के लिए आना ही पड़ता है..
जैसे कि भक्त प्रहलाद की भक्ति के कारण ही भगवान विष्णु की असीम अनुकंपा हुई.. जो संसार में विष्णु भक्त प्रहलाद के नाम से विख्यात हुआ.. जन्म लेने के समय से ही बालक प्रहलाद भगवान विष्णु का भक्त था.. उसके पिता दैत्यराज हिरणकश्यपु ने अपने ही पुत्र के द्वारा ओम नमो नारायणाय का जप करते देख अति क्रोधित हुआ.. प्रहलाद को विष्णु भक्ति त्यागने के लिए बहुत समझाया, यातनाएं देने लगा, किन्तु प्रहलाद किंचित मात्र भी विचलित नहीं हुआ.. फिर उसने प्रहलाद को समुद्र में फिकवा दिया, जहां उसे भगवान विष्णु के दर्शन हुए.. प्रहलाद की हत्या के लिए तरह-तरह के उपाय किए गए.. लेकिन उसका बालबांका भी नहीं हुआ, जिसे देख दैत्य भी आश्चर्य करते थे.. हिरणाकश्यपु ने अपनी बहन होलिका के साथ मिलकर भक्त प्रहलाद को अग्नि चिता में जलाने की योजना को अंजाम दिया.. तब भगवान श्री हरि ने भक्त की पूर्ण रक्षा की और अग्नि को निर्मल कर दिया.. उसी अग्नि से ब्रह्मा के वरदान से बचने वाली होलिका को जला दिया.. यह सब भक्त प्रहलाद के अटूट प्रेम और विश्वास से ही संभव हो पाया था.. जिस समय हिरणाकश्यप ने भक्त प्रहलाद को जान से मारने के लिए एक गर्म खम्बे के पास लाया तो खम्बे तोड़कर नरसिंह रुप में भगवान विष्णु प्रकट हो गए और हिरण्यकश्यपु का बध कर भक्त प्रहलाद की रक्षा की..
उसी प्रकार बालक ध्रुव भी भक्ति की शक्ति से ही भक्त ध्रुव के नाम से संसार में प्रसिद्ध् हुआ.. भक्त ध्रुव का जन्म राजा उतानपाद के यहां हुआ था.. वे अपने पिता उतानपाद से स्नेह, प्यार और अधिकार न मिलने के कारण विक्षुब्ध होकर महज सात साल की अवस्था में घर का परित्याग कर परमात्मा की आराधना मे लीन हो गए.. उनकी भक्ति के सामने तो एक बार देवेंद्र भी भयभीत हो चुके थे.. भक्त ध्रुव की भक्ति से अति प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उसी रुप में दर्शन दिया जैसा ध्रुव ने सोचा था.. ध्रुव भगवान के दर्शन करके बहुत प्रसन्न हुआ.. उसकी प्रसन्नता देखकर श्री हरि ने कहा - "घोर तपस्या द्वारा तुमने हमारा मन मोह लिया है जब तक सृष्टि है तब तक तुम्हारी भक्ति व नाम प्रसिद्ध रहेगा.. जाओ राज सुख प्राप्त होगा और तुम्हारा नाम सदा अमर रहेगा” इस तरह श्री हरि के वरदान से ध्रुव का नाम राज करने के बाद संसार में अमर हो गया.. आज उसे ध्रुवतारा के नाम से याद किया जाता है..
Tags:- Bhakti, भक्ति, प्रहलाद, ध्रुव, विष्णु, नरसिंह, ध्रुवतारा,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved