totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>ब्रह्म का सगुण अवतार थे साई
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
ब्रह्म का सगुण अवतार थे साई
 
Posted by: neerus
2011-09-07 02:41:34
766 Views
Comments : 0
 
शिरडी साई बाबा का व्यक्तित्व बहुत विशाल था. ब्रह्मदृष्टि से श्रीसाई बाबा साढ़े तीन हाथ लम्बे एक सामान्य पुरुष थे. फ़िर भी प्रत्येक के हृदय में वह विराजमान थे. उनका अंर्तमन आसक्ति रहित और स्थिर था परन्तु जन कल्याण के लिये वह सदैव चिन्तित रहते थे. वे सम्पूर्ण रुप से निःस्वार्थी थे. भक्तों के लिये उनके मन में परम शांति विराजमान थी परन्तु बाहर से वे अशान्त प्रतीत होते थे. वे भीतर से ब्रह्मज्ञानी, परन्तु बाहर से संसार में उलझे हुये दिखलाई पड़ते थे. वे कभी प्रेम दृष्टि से देखते तो कभी पत्थर मारते, कभी गालियाँ देते और कभी हृदय से लगाते थे. श्रीसाई गम्भीर शान्त और सहनशील स्वभाव के थे. वे सदा दृढ़ और आत्मलीन रहते थे और अपने भक्तों का सदैव उचित ध्यान रखते थे. वे सदा एक आसन पर ही विराजमान रहते थे. वे कभी यात्रा को नही निकले. उनका दंड़ एक छोटी सी लकड़ी थी. जिसे वे सदैव अपने पास सम्भाल कर रखते थे. विचार शून्य होने के कारण वे शान्त थे. बाबा ने कभी भी कांचन और कीर्ति की कभी चिन्ता नही की तथा सदा ही भिक्षावृत्ति द्वारा निर्वाह करते रहे. उनका जीवन ही इस प्रकार का था. 'अल्लाह मालिक' सदैव उनके होंठों पर रहता था. उनका भक्तों पर विशेष और अटूट प्रेम था. वे आत्मज्ञान की खान और परम दिव्य स्वरुप थे. श्री साई बाबा का दिव्यस्वरुप इस तरह का था एक अपरिमित, अनंत सत्य और अपरिवर्तनशील सिद्धांत, जिसके अंतर्गत यह सारा विश्व है. श्री साई बाबा में आविर्भूत हुआ था यह अमूल्य निधि केवल सत्त्वगुण सम्पन्न और भाग्यशाली भक्तों को ही प्राप्त हुई. जिन्होंने श्रीसाई बाबा को केवल मनुष्य या सामान्य पुरुष समझा या समझते हैं वे यथार्थ में अभागे थे या हैं.
माना जाता है शिरडी साई बाबा का अवतार स्थल शिरडी ही था. वे शिरडी में तीन वर्ष रहने के बाद फ़िर कुछ समय के लिये अन्तर्धान हो गये. कुछ काल के उपरान्त वे औरंगाबाद के समीप (निजाम स्टेट) में प्रकट हुये और चाँद पाटिल की बारात के साथ पुनः शिरडी पधारे और जीवन पर्यन्त शिरडी में ही रहे.
Tags:- Sai, sai baba, shirdi sai baba, shirdi, sab ka maalik ek, personality of sai baba, साई, साई बाबा, शिरडी साई बाबा, श्री साई बाबा का व्यक्तित्व
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved