बालकों की रक्षिका षष्ठी देवी
Posted by:
diwaker
2011-10-28 06:27:30
865 Views
''सूर्यषष्ठी'' भारत के बिहार प्रान्त का सर्वाधिक प्रचलित पर्व है. यह भगवान सूर्य का बहुत ही पावन पर्व है. इस पर्व में भगवान भास्कर के उगते और डूबते रुप में पूजा की जाती है. पुराणों तथा धर्मशास्त्रों में विभिन्न रुपों में ईश्वर की उपासना के लिये प्रायः पृथक-पृथक दिन एवं तिथियों का निर्धारण किया गया है जैसे गणेश जी की पूजा के लिये चतुर्थी तिथि प्रसिद्ध है. श्री विष्णु के लिये एकादशी तिथि प्रशस्त मानी मानी गयी है. इसी प्रकार भगवान सूर्य के साथ सप्तमी तिथि संगति है. यथा-सूर्यसप्तमी, रथसप्तमी, अचला सप्तमी इत्यादि किंतु बिहार के इस व्रत में सूर्य के साथ षष्ठी तिथि का समन्वय विशेष महत्व है.
पुराणों के अनुसार सृष्टि की अधिष्ठात्री प्रकृतिदेवी स्वयं को पाँच भागों में विभक्त करती हैं. दुर्गा, राधा, लक्ष्मी, सरस्वती और सावित्री. ये पाँच देवियाँ पूर्णतम प्रकृति कहलाती हैं. इन्हीं प्रकृति देवी के अंश, कला, कलांश और कलाशांश भेद से अनेक रुप हैं, जो विश्व को समस्त स्त्रियों में दिखाई देते हैं. मार्कण्डेयपुराण में भी यही उद् घोष है- 'स्त्रियः समस्ताः सकला जगत्सु' प्रकृतिदेवी के एक प्रधान अंश को ' देवसेना ' कहते हैं. जो सबसे श्रेष्ठ मातृका मानी जाती हैं. ये समस्त लोकों के बालकों की रक्षिका देवी हैं. प्रकृति का छठा अंश होने के कारण इन देवी का एक नाम षष्ठी भी है. विष्णुमाया षष्ठी देवी बालकों की रक्षिका एवं आयु प्रदा हैं.
Tags:-
chhath pooja, chhath, chhath puja, bihar chhath puja, chhath puja in bihar, lord surya, shashti devi, devi durga, devi radha, lakshmi mata, saraswati, savitri