totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>बाबा के श्री चरणों में मस्तक
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
बाबा के श्री चरणों में मस्तक
 
Posted by: neerus
2011-11-12 05:21:19
723 Views
Comments : 0
 
मुम्बई निवासी काका महाजनी के मित्र निराकारवादी तथा मूर्ति - पूजा के सर्वथा विरुद्ध थे. कौतुहलवश वे काकामहाजनी के साथ दो शर्तो पर शिरड़ी चलने को सहमत हो गये कि (1) बाबा को नमस्कार नही करेंगे और (2) न ही उन्हें कोई दक्षिणा देंगे. जब काका ने स्वीकारात्मक उत्तर दे दिया, तब फ़िर शनिवार की रात्रि को उन दोनों ने बम्बई से प्रस्थान कर दिया और दूसरे ही दिन प्रातः काल शिरड़ी पहुँच गये.
जैसे ही उन्होंने शिरडी में पैर रखा, उसी समय बाबा ने उनके मित्र की ओर थोड़ी देर देखकर उनसे कहा कि, " अरे आईये, श्रीमान पधारिये. आपका स्वागत है." इन शब्दों का स्वर कुछ विचित्र सा था और उनका स्वर प्रायः उन मित्र के पिता के बिल्कुल अनुरुप ही था. तब उन्हें अपने कैलावासी पिता की स्मृति हो आई और वे आनन्द विभोर हो गये. क्या मोहिनी थी उस स्वर में? आश्चर्ययुक्त स्वर में उनके मित्र के मुख से निकल पड़ा कि निस्सन्देह यह स्वर मेरे पिताजी का ही है. तब वे शीघ्र ही दोड़कर गये और अपनी सारी प्रतिज्ञाएँ भूलकर उन्होंने बाबा के श्री चरणों पर अपना मस्तक रख दिया.
बाबा ने काका से दोपहर में तथा विदा लेते समय दो बार दक्षिणा मांगी, परन्तु मित्र से एक भी शब्द न कहा. उनके मित्र ने फ़ुसफ़ुसाते कहा कि - भाई ! देखो, बाबा ने तुमसे तो दो बार दक्षिणा मांगी, परन्तु मै भी तुम्हारे साथ हूँ फ़िर वे मेरी इस तरह उपेक्षा क्यों करते हैं.? काका ने उत्तर दिया कि ' बेहतर तो यह होगा कि तुम स्वयं ही बाबा से पूँछ लो.' बाबा ने पूछा - कि क्या कानाफ़ूसी हो रही है. तब उनके मित्र ने कहा कि - क्या मैं भी आपको दक्षिणा दूँ. बाबा ने कहा कि - तुम्हारी अनिच्छा देखकर मैने तुमसे दक्षिणा नही मांगी परन्तु तुम्हारी इच्छा ऐसी है तो तुम दक्षिणा दे सकते हो. तब उन्होंने सत्रह रुपये भेंट किये, जितने काका ने दिये थे. तब बाबा ने उन्हें उपदेश दिया कि - ''अपने बीच जो तेली की दिवार (भेदभाव) है, उसे नष्ट कर दो, जिससे हम परस्पर देखकर अपने मिलने का पथ सुगम बना सकें.'' बाबा ने उन्हें लौटने की अनुमति देते हुये कहा कि ''तुम्हारी यात्रा सफ़ल रहेगी''.
यद्यपि आकाश में बादल बहुत छाये हुये थे और वायु वेग से चल रही थी. तो भी दोनों सकुशल बम्बई पहुँच गये. घर पहुँचकर जब उन्होंने द्वार तथा खिड़कियाँ खोली तो वहाँ दो चमगादड़ पड़े देखे. एक तीसरा उनके सामने ही फ़ुर्र करके खिड़की से उड़ गया. उन्हें विचार आया कि यदि मैने खिड़की खुली छोड़ी होती तो इन जीवों के प्राण अवश्य ही बच गये होते, परन्तु फ़िर उन्हें विचार आया कि यह उनके भाग्यानुसार ही हुआ है और बाबा ने तीसरे की प्राण रक्षा के हेतु हमें शीघ्र ही वहाँ से वापस भेज दिया.
Tags:- Sai, sai baba, shirdi sai baba, shirdi, bat, sab ka maalik ek, personality of sai baba, साई, साई बाबा, शिरडी साई बाबा, चमगादड़
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved