totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>बाबा का विचित्र बिस्तर
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
बाबा का विचित्र बिस्तर
 
Posted by: neerus
2011-09-06 05:37:38
742 Views
Comments : 0
 
साई बाबा के शयन हेतु एक भक्त बाबा के लिये तख्ता लाया. यह तख्ता एक चार हाथ लम्बा और एक हथेली चौड़ा था. भक्त तख्ता तो श्री सांई बाबा के शयन के हेतु लाया था, पर बाबा ने ऐसा न कर उसे पुरानी चिन्दियों से मस्जिद की बल्ली से उसे झूले के समान बाँधकर उस पर शयन करना प्रारम्भ कर दिया.
बाबा का यह झूला देखने से ही बहुत कमजोर जान पड़ता था. ऐसा प्रतीत होता था मानो अब टूट ही गया, परन्तु आश्चर्य की बात थी कि बाबा उस पर आराम से शयन करते थे. चिन्दियों के बिल्कुल पतली और कमजोर होने के कारण लोगों को उसका झूला बनाना एक पहेली-सा बन गया. चिन्दियां तो केवल तख्ते का भार भी नही सहन कर सकती थी फ़िर वह बाबा के शरीर का भार कैसे सहन कर सकेंगी?
यह झूला कैसे जस का तस था यह तो यह तो राम ही जाने, परन्तु यह तो बाबा की एक लीला थी. जो फ़टी चिन्दियाँ तख्ते तथा बाबा का भार सम्भाल रही थी. बाबा को तख्ते पर बैठे या शयन करते हुये देखना, देवताओं को भी दुर्लभ दृश्य था. सब आश्चर्य चकित थे कि बाबा कैसे तख्ते पर चढ़ते होंगे और किस प्रकार नीचे उतरते होंगे. कौतुहल वश लोग इस रहस्य को जानने हेतु दृष्टि लगाये रहते थे परन्तु यह समझने में कोई भी सफ़ल नही हो सका और इस रहस्य को जानने के लिये भीड़ लगातार बढ़ने लगी. परन्तु इस बात का उत्तर नही देना चाहते थे इस कारण एक दिन बाबा ने तख्ता तोड़कर बाहर फ़ेंक दिया. यद्यपि बाबा को अष्टसिद्धियाँ प्राप्त थी, परन्तु उन्होंने कभी भी उनका प्रयोग नही किया और न ही कभी ऐसी इच्छा ही हुई. वे तो स्वतः ही स्वाभाविक रुप से पूर्णता प्राप्त होने के कारण उनके पास आ गई थी.
Tags:- Sai, sai baba, shirdi sai baba, shirdi, cradle, swing, board, साई, साई बाबा, शिरडी साई बाबा, झूला, तख्ता
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved