प्रह्लाद का पूर्वजन्म
Posted by:
anjalisen
2012-05-02 12:19:05
945 Views
दिव्य प्रकाश स्वरुप परमात्मा भक्तों को सुख देने के लिये अवतार ग्रहण करते हैं. तब वह तिथि और मास भी पुण्य कारक बन जाते हैं. जिनके नाम का उच्चारण करने वाला पुरुष सनातन मोक्ष को प्राप्त होता है. इसी प्रकार भगवान विष्णु भक्त प्रह्लाद का अभिष्ट सिद्ध करने के लिये नृसिंह रुप में प्रकट हुये थे और जिस तिथि को भगवान नृसिंह का प्राकट्य हुआ था. वह तिथि महोत्सव बन गई.
जब हिरण्यकशिपु नामक दैत्य का वध करके देवाधिदेव जगद्गुरु भगवान नृसिंह सुखपूर्वक विराजमान हुये, तब उनकी गोद में बैठे हुये ज्ञानियों में श्रेष्ठ प्रह्लाद जी ने उनसे इस प्रकार प्रश्न किया. - 'सर्वव्यापी भगवान नारायण ! नृसिंह का अद्भुत रुप धारण करने वाले आपको नमस्कार है. सुरश्रेष्ठ मैं आपका भक्त हूँ. अतः यथार्थ बात जानने के लिये आपसे पूछता हूँ. स्वामी आपके प्रति मेरी अभेद भक्ति अनेक प्रकार से स्थिर हुई है. प्रभो ! मैं आपको इतना प्रिय कैसे हुआ? इसका कारण बताइये.
भगवान नृसिंह बोले - वत्स! तुम पूर्व जन्म में ब्राह्मण के पुत्र थे. फ़िर भी तुमने वेदों का अध्ययन नही किया. उस समय तुम्हारा नाम वसुदेव था. उस जन्म में तुमसे कुछ भी पुण्य नही बन पड़ा. केवल मेरे व्रत के प्रभाव से मेरे प्रति तुम्हारी भक्ति हुई. पूर्वकाल में ब्रह्माजी ने सृष्टि रचना के लिये इस उत्तम व्रत का अनुष्ठान किया था. मेरे व्रत के प्रभाव से ही उन्होंने देवताओं, प्राचीन ऋषियों तथा परम बुद्धिमान राजाओं ने मेरे उत्तम व्रत का पालन किया है और उस व्रत के प्रभाव से उन्हें सब प्रकार कि सिद्धियाँ प्राप्त हुई. स्त्री या पुरुष जो कोई भी इस उत्तम व्रत का अनुष्ठान करते हैं, उन्हें मैं सौख्य, भोग और मोक्षरुपी फ़ल प्रदान करता हूँ.
Tags:-
Hiranyakashyap, prahlad, lord narsingh, lord Vishnu, vasude