totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>प्रसाद की अलग मिठास
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
प्रसाद की अलग मिठास
 
Posted by: Nandini7
2014-05-27 05:46:00
1122 Views
Comments : 0
 
भगवान का प्रसाद पाने के लिए हर कोई लालायित रहता है। ईश्वर के दर्शन पाने के बाद प्रसाद लेने के लिए मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी लाईन देखा जाना,, तो आम बात है। भारत के मंदिरों में बंटने वाला प्रसाद अपनी एक अलग ही महत्ता रखता है फिर चाहे वो शिरडी के सांई बाबा का प्रसाद हो, मां वैष्णों देवी के मंदिर का प्रसाद हो, अमरनाथ यात्रा का प्रसाद हो या फिर बद्रीनाथ जी का प्रसाद हो। भक्त दर्शन करने के पश्चात प्रसाद को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सगे-संबधियों को प्रेमपूर्वक बांटते हैं.... ईश्वर के विभिन्न रुपों में आस्था रखने के साथ ही इन पर चढ़ने वाला नैवेध भी भिन्न-भिन्न प्रकार का होता है फिर चाहे वो खिचड़ी हो, आलू-पूरी हो, हलवा हो या फिर कान्हा पर चढ़ाई जाने वाली खीर, माखन या मिश्री हो... घर में आप चाहे किसी भी प्रकार से इन व्यंजनों को क्यूँ ना पका लें.. किन्तु जो आनन्द इन्हें प्रसाद के रुप में चख कर मिलता है वह साधारणत: इन्हें भरपेट खाने से भी नहीं प्राप्त होता है।

प्रसाद का एक अलग और विशेष स्वाद और महत्तव होता है। प्रसाद का स्वाद अलग होने का कारण शायद इस कारण भी है क्योंकि भगवान पर च़ढाने से पूर्व प्रसाद को नैवेध कहते है अर्थात् जब तक खाधान्न ईश्वर द्वारा ग्रहण नहीं कर लिया जाता, तब तक इसे “नैवेध” ही कहा जाता है। “नैवेध” की थाली और भोजन की थाली में मात्र इतना अंतर होता है कि भोजन की थाली परोसते समय सबसे पहले नमक परोसा जाता है और “नैवेध” की थाली में मिष्ठान होता है यानी भगवान को अर्पित की जाने वाली थाली मिठास से परिपूर्ण और युक्त होती है। ईश्वर को भोग लगाने से पूर्व प्रत्येक खाघान्न पर तुलसी दल रखकर थाली के चारों ओर जल की धार घुमाते हुए घंटी बजानी चाहिये और उसके बाद ईश्वर को भोग लगाना चाहिए। क्योंकि तुलसी को शुद्ध और पवित्रता का पर्यायवाची माना गया है, इस कारण तुलसी के पत्तों को प्रसाद के साथ मिश्रित करने से प्रसाद की पवित्रता का स्तर और अधिक ऊचाँ हो जाता है। ईश्वर को अर्पित किये जाने के बाद यह प्रसाद बन जाता है। जब तक खाघान्न को ईश्वर द्वारा ग्रहित नहीं कर लिया जाता है तब तक वह साधारण खाघान्न ही रहता है.. किन्तु भगवान को भोग लगाये जाने के बाद यह प्रसाद बन जाता है क्योंकि यह ईश्वर द्वारा चख लिया जाता है, जिसे सभी भक्त बहुत ही श्रद्धा और प्रेम के साथ ग्रहण करते हैं और आपस में बांटते भी हैं।
प्रसाद का अपमान करना बहुत ही गलत माना गया है, इस कारण जब भी कोई भक्त प्रसाद दें, तो उसे तुरंत सम्मान के साथ दोनों हाथों से ग्रहण कर लेना चाहिए। प्रसाद कभी ताजा या बासी नहीं होता है, प्रसाद चाहें कितनी भी दूर से लाया गया हो उसके स्वाद पर कोई प्रभाव नहीं माना जाता है और प्रसाद को सम्मान के साथ ग्रहण कर लेना चाहिए। भगवान ने स्वंय कहा है -

“पत्रं पुष्पं फलं तोयं यो मे भक्त्या प्रयच्छति
तदहं भक्तयुपह्रतमश्नामि प्रयतात्मन”
नवरात्र, जन्माष्टमी, शिवरात्रि के दौरान भंडारे में प्रसाद के रुप में मिलने वाली आलू, पूरी, खीर, हलवा जहां भक्तों के बीच प्रसाद के रुप में वितरित किए जाते हैं तो वहीं गरीबों, रिक्शोवाले के लिए ये प्रसाद के साथ-साथ भोजन के रुप में एक व्यवस्था भी है इस कारण प्रसाद समाज में एक बहुत ही सकारात्मक भूमिका भी निभाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद एक ओर जहां शरीर को पवित्रता, स्वादिष्टता और हर्ष का अनुभव होता है वहीं दूसरी ओर प्रसाद बांटने की प्रथा भूखे और गरीब लोगों की सहायता का भी सशक्त माध्यम भी बनता है।
Tags:- प्रसाद, प्रसाद का स्वाद, सूजी का हलवा, खीर, पूरी, कान्हा, मंदिर, श्रद्धा, भंडारा
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved