पूर्वजों के फ़ोटो लगायें दक्षिण दिशा की दीवार पर
Posted by:
diwaker
2011-09-20 03:23:02
842 Views
समान्यतः सभी लोग परिवार के सदस्यों के साथ बिताये गये सभी सुहाने पल कैद करने के लिये फ़ोटो क्लिक करते हैं. वे जब-जब इन फ़ोटो को देखते हैं मन को बहुत प्रसन्न्तता प्राप्त होती है. इनसे सदस्यों में प्रेम बढ़ता है और रिश्ता और अधिक मजबूत बनता है. वास्तुशास्त्र के अनुसार परिवार की तस्वीरों के संबंध में कई आवश्यक बिन्दु बताये गये हैं.
किसी व्यक्ति के घर परिवार में सुख और समृद्धि के साथ-साथ रिश्तों में प्रेम भी बना रहे तो उसे दुनिया की किसी अन्य वस्तु की इच्छा नही रहती. सभी चाहते हैं कि उनके माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी और बच्चे खुश रहें और हमेशा रहें. इसीलिये वास्तु में बताया गया है कि परिवारिक लोगों की फ़ोटो घर में उत्तर-पूर्व या उत्तर अथवा पूर्व दिशा में लगाई जा सकती है. वहीं इसी दिशा में अन्य रिश्तेदारों की तस्वीरें भी लगाई जानी चहिये ऐसा करने पर सभी लोगों में प्रेम हमेशा बना रहेगा और किसी भी तरह की परेशानियों के कारण रिश्तों में तनाव उत्पन्न होने की सम्भावना स्वतः ही समाप्त हो जायेगी. घर के किसी भी सदस्य जो जीवित हैं, उनकी तस्वीरे भी उत्तर-पूर्व, उत्तर या पूर्व तीनों दिशाओं में लगाई जा सकती है तथा घड़ियाँ व दर्पण भी इन्हीं दिशाओं में लगायें जाते हैं.
वास्तु के अनुसार मृत पूर्वजों की फ़ोटों दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण या पश्चिम में लगायी जानी चाहिये. इससे पूर्वजों की आत्मा को शान्ति मिलती है और उनकी कृपा सदैव हमारे घर पर बनी रहती है.
Tags:-
Picture, snap, Forefather, south, wall, relative, northeast, ghost, mirror, parents, relief, dead