पिटकों में कहा है
Posted by:
neerus
2012-04-24 04:45:30
681 Views
हिन्दु-धर्म में वेदों का जो स्थान है, बौद्ध-धर्म में पिटकों का वही स्थान है.
भगवान बुद्ध ने अपने हाथ से कुछ नही लिखा था. उनके उपदेशों को उनके शिष्यों ने पहले याद किया. फ़िर लिख लिया. उन्हें पेटियों में रखते थे. इसी से नाम पड़ा 'पिटक'.
पिटक तीन है- (1) विनय पिटक (2) सुत्त पिटक और (3) अभिधम्म पिटक
विनय पिटक
विनय पिटक में विस्तार से नियम दिये गये हैं. जो भिक्षु-संघ के लिये बनाये गये थे. इनमें बताया गया है कि भिक्षुओं और भिक्षुणोयों को रोज के जीवन में किन-किन नियमों का पालन करना चाहिये.
सुत्त पिटक
त्रिपिटक में सबसे महत्ववाला पिटक सुत्त पिटक है. इसमें बौद्ध-धर्म के सभी मुख्य सिद्धान्त स्पष्ट करके समझाये गये हैं. सुत्त पिटक पाँच निकायों में बँटा है. 1-दीघ निकाय, 2-मज्झिम निकाय, 3-संयुक्त निकाय, 4-अंगुत्तर निकाय और 5-खुद्दक निकाय
खुद्दक निकाय सबसे छोटा है. इसके 15 अंग है. इसी का एक अंग है 'धम्मपद'. एक अंग है 'सुत्तिनिपात'.
अभिधम्म पिटक
अभिधम्म पिटक में धर्म की और उसके क्रिया-कलापों की व्याख्या पण्डिताऊ ढ़ंग से की गई है. वेदों में जिस तरह ब्राह्मण ग्रन्थ है, उसी तरह पिटकों में अभिधम्म पिटक है.
Tags:-
bauddha dharma, hindu dharma, hindu dharm grantha, bauddha dharma granth, buddhist literature, buddhist literature books