लोहड़ी सिख समाज का सामाजिक त्योहार है। इस उत्सव को सिख समाज (पंजाबी) समाज में बड़ी धूम धाम से मनाते है। लोहड़ी मनाने के लिए लकड़ियों की ढेरी पर सूखे उपले रखे जाते हैं। समूह के साथ लोहड़ी पूजन करने के बाद उसमें तिल, गुड़, रेवडी एवं मूँगफली का भोग लगाया जाता है। गांवों में उल्लास का वातावरण रहता है। ऐसे में पारिवारिक आयोजन होते हैं। 13 जनवरी को लोहड़ी उत्सव मनाने की परंपरा है।
पंजाबी समाज में इस पर्व की तैयारी कई दिनों पहले ही शुरू हो जाती है। ढोल की थाप के साथ गिद्दा और भाँगड़ा नृत्य इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं। लोग अग्नि के चारो ओर चक्कर काटते हुए नाचते-गाते हैं व आग मे रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति देते हैं। आग के चारो ओर बैठकर लोग आग सेंकते हैं व रेवड़ी, खील, गज्जक, मक्का खाने का आनंद लेते हैं।
इसका संबंध मन्नत से जोड़ा गया है अर्थात् जिस घर में नई बहू आई होती है या घर में संतान का जन्म हुआ होता है तो उस परिवार की ओर से खुशी बाँटते हुए लोहड़ी मनाई जाती है। सगे-संबंधी और रिश्तेदार उन्हें आज के दिन विशेष सौगात के साथ बधाइयाँ भी देते हैं।
गोबर के उपलों की माला बनाकर मन्नत पूरी होने की खुशी में लोहड़ी के समय जलती हुई अग्नि में उन्हें भेंट किया जाता है। इसे चर्खा चढ़ाना कहते हैं। इस उत्सव का एक अनोखा ही नजारा होता है।
'ओए, होए, होए, बारह वर्षी खडन गया सी, खडके लेआंदा रेवड़ी...,' इस प्रकार के पंजाबी गाने लोहड़ी की खुशी में खूब गाए जाते हैं।
लोहड़ी की कथा
किसी समय में सुंदरी एवं मुंदरी नाम की दो अनाथ लड़कियां थीं। उनका चाचा उनकी शादी न करा के एक राजा को भेंट कर देना चाहता था। उसी समय में दुल्ला भट्टी नाम का एक नामी डाकू हुआ करता था। उसने दोनों लड़कियों, ‘‘सुंदरी एवं मुंदरी’’ को उनके जालिम चाचा से छुड़ा अपने साथ ले गया। और अच्छा सा वर ढ़ूंढ कर उनकी शादियां कर देता है। मुसीबत की घड़ी में दुल्ला भट्टी ने लड़कियों की मदद की और लड़के वालों को राजी-खुशी कर के उनकी शादी की। जंगल में आग जला कर सुंदरी और मुंदरी का विवाह करवाया। डाकू दुल्ले ने खुद ही उन दोनों का कन्यादान किया। कहते हैं दुल्ले ने शगुन के रूप में उन दोनों लड़कियों, ‘‘सुंदरी एवं मुंदरी’’ को शक्कर दी थी। जल्दी-जल्दी में शादी की धूमधाम का इंतजाम भी न हो सका सो दुल्ले ने उन लड़कियों की झोली में एक सेर शक्कर डालकर ही उनको विदा कर दिया। डाकू हो कर भी दुल्ला भट्टी ने निर्धन लड़कियों के लिए पिता की भूमिका निभाई।
यह भी कहा जाता है कि संत कबीर की पत्नी लोई की याद में यह पर्व मनाया जाता है. इसीलिए इसे लोई भी कहा जाता है।
Tags:-
लोहड़ी , सिख समाज, तिल, गुड़, रेवडी , मूँगफली 13 जनवरी, रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की, बारह वर्षी खडन गया सी, लà