पंचबलि द्वारा भी कर सकते हैं श्राद्ध
Posted by:
diwaker
2011-09-14 02:42:35
669 Views
शास्त्रानुसार श्राद्ध के द्वारा पितृ ऋण का उतारना आवश्यक है क्योंकि जिन माता-पिता ने हमारी आयु, स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य की अभिवृद्धि के लिये अनेक यत्न या प्रयास किये उनके ऋण से मुक्त न होने पर हमारा जन्म ग्रहण करना निरर्थक होता है. उनके ऋण उतारने में कोई ज्यादा खर्च हो, सो भी नही है. केवल वर्ष भर में उनकी मृत्यु-तिथि को सर्वसुलभ जल, तिल, यव, कुश और पुष्प आदि से उनका श्राद्ध सम्पन्न करने और गोग्रास देकर एक, तीन या पाँच आदि ब्राह्मणों को भोजन करा देने मात्र से ऋण उतर जाता है. अतः इस सरलता से साध्य होने वाले कार्य की उपेक्षा नही करनी करनी चाहिये.
इस पक्ष में पिता की तिथि को पार्वण श्राद्ध करना चाहिये- "पर्वणि भवः पार्वणः". महालय में एकाद्दिष्टश्राद्ध नही होता. जो पार्वणश्राद्ध न कर सके, वह कम से कम पंचबलि निकालकर ब्राह्मण भोजन ही कराकर भी श्राद्ध कार्य सम्पन्न कर सकते हैं.
पंचबलि गो, कुत्तों, कौओं, देवताओं, चींटी आदि के निमित्त दी जाती है. उसके लिये श्राद्ध के निमित्त पाक तैयार होने पर एक थाली में पाँच जगह थोड़े-थोड़े सभी प्रकार के पाक परोसकर हाथ में जल, अक्षत, पुष्प, चन्दन, द्वारा संकल्प लेकर उनके निमित्त भोजन निकाल कर, उनके आने वाले स्थान पर रख आयें.
पंचबलि निकालकर कौआ के निमित्त निकाला गया अन्न कौआ को कुत्ता का अन्न कुत्ता का अन्न कुत्तों और सब गाय को देने के बाद ब्राह्मणों के पैर धौकर उन्हें भोजन करायें.
इसके बाद उन्हें अन्न वस्त्र और द्रव्य-दक्षिणा देकर तिलक करके नमस्कार करें. इसके बाद अपने परिवारवालों के साथ स्वयं भी भोजन करें.
Tags:-
shradh, shradh 2011, pitri paksh, pitru paksha 2011, pitru paksha, pitru paksha shraddh, श्राद्ध, पितृपक्ष श्राद्ध, श्राद्ध कर्म, श्राद्ध पक्ष