शक्ति की उपासना का पर्व ‘ नवरात्र ’ अश्विनशुक्ल की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक होता है. नवरात्र मुख्य रुप से दो होते हैं. वासान्तिक और शारदीय. वासान्तिक माह मे. शक्ति की उपासना का. इस उपासना में वर्ण, जाति का वैशिष्टय अपेक्षित नही है. अतः सभी वर्ण एवं जाति के लोग अपने इष्टदेव की उपासना करते हैं. देवी की उपासना व्यापक है.
दुर्गा पूजा प्रतिपदा से नवमी तक व्रत रहते हैं. कुछ लोग अन्न त्याग देते हैं. कुछ एक भुक्त रहकर भक्ति उपासना करते हैं. कुछ श्री दुर्गा सप्तसशती का का सकाम या निष्काम भाव से पाठ करते हैं. संयत रहकर पाठ करना आवश्यक है. अतः यम-नियम का पालन करते हुये भगवती दुर्गा अराधना या पाठ करना चाहिये. नवरात्र का अनुष्ठान करने वाले जितने संयत, नियमित, अन्तर्बाह्य शुद्ध रहेंगे. उतनी ही मात्रा में उन्हें सफ़लता मिलेगी. इसमें कोई संदेह नही है.
प्रतिपदा से नवरात्र प्रारम्भ होता है. अमावस्या युक्त प्रतिपदा ठीक नही मानी जाती. नौ रात्रियों तक व्रत करने से यह नवरात्र व्रत पूर्ण होता है. तिथि की ह्रास-वृद्धि से इसमें न्यूनाधिकता नही होती. प्रारम्भ करते समय यदि चित्रा और वैधृतियोग हो तो उनकी समाप्ति होने के बाद व्रत प्रारम्भ करना चाहिये. परन्तु देवी का आवाहान, स्थापन और विसर्जन ये तीनों प्रातः काल में होने चाहिये. अतः यदि चित्रा, वैधृति अधिक समय तक हो तो उसी दिन अभिजित मुहूर्त (दिन के आठवें मुहूर्त यानी दोपहर के एक घड़ी पहले से एक धड़ी बाद तक के समय) में आरम्भ करना चाहिये.
कैसे आरम्भ करें.
सुबह स्नादि करने के पश्चात स्वच्छ व सुन्दर वस्त्र धारण करके पवित्र स्थान की मिट्टी से वेदी बनाकर उसमें जौ, गेँहू बोये. फ़िर उनके ऊपर अपने सामर्थयानुसार बनाये गये सोने, ताँबे आदि अथवा मिट्टी के कलश को विधिपूर्वक स्थापित करें. कलश के ऊपर सोना, चांदी, ताँबा, मृत्तिका, पाषाण अथवा चित्रमयी मूर्ति की प्रतिष्ठा करे. मूर्ति यदि कच्ची मिट्टी, कागज या सिन्दूर आदि से बनी हो और स्नानादि से उसमें विकृति होने की आशंका हो तो उसके ऊपर शीशा लगा दें. मूर्ति न हो तो कलश के पीछे स्वास्तिक और उसके दोनो पाश्वों में त्रिशूल बनाकर दुर्गा जी का चित्र, पुस्तक तथा शालग्राम को विराजित कर विष्णु का पूजन करें और सर्वप्रथम गणपति की पूजा कर मातृ का, लोकपाल, नवग्रह एवं वरुण का सविधि पूजन करे. फ़िर प्रधान मूर्ति का षोडशोपचार पूजन करना चाहिये. अपने इष्टदेव-राम कृष्ण लक्ष्मी-नारायण या भगवती दुर्गा देवी आदि की मूर्ति ही प्रधान मूर्ति कही जाती है. पूजन वेद-विधि से होना चाहिये. दुर्गा देवी की आराधना अनुष्ठान में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का विधि विधान से पाठ करना चाहिये.
पाठविधि
'श्रीदुर्गा सप्तशती' के इस मंत्र का जाप करें.
नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः
नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्म ताम्.
इस मंत्र से पंचोपचार पूजन कर यथाविधि पाठ करें. देवी व्रत में कुमारी-पूजन परम आवश्यक माना गया है. सामर्थ्य हो तो नवरात्र भर प्रतिदिन, अन्यथा समाप्ति के दिन नौ कुमारियों के चरण धोकर उन्हें देवी रुप मानकर गन्ध-पुष्पादि से अर्चन कर आदर के साथ यथारुचि मिष्ठान भोजन कराना चाहिये एवं वस्त्रादि से सत्कृत करना चाहिये शास्त्रों में आया है कि एक कन्या की पूजा से ऐश्वर्य की, दो की पूजा भोग और मोक्ष की, तीन की अर्चना से धर्म, अर्थ काम - त्रिवर्ग की, चार की अर्चना से राज्यपद की, पाँच की पूजा से विद्या की, छः की पूजा से षट्कर्मसिद्धि की सात की पूजा से राज्य की, आठ की अर्चना से सम्पदा की और नौ कुमारी कन्याओं की पूजा से पृथ्वी के प्रभुत्व की प्राप्ति होती है. कुमारी पूजन में दस वर्ष की आयु की कन्याओं का अर्चन विहित है. दस वर्ष से ऊपर आयु वाली कन्या का कुमारी-पूजन में वर्जन किया गया है. दो वर्ष की कन्या कुमारी, तीन वर्ष की त्रिमूर्तिनी, चार वर्ष की कल्याणी, पाँच वर्ष की रोहिणी, छः वर्ष की काली, सात वर्ष की चण्ड़िका, आठ वर्ष की शाम्भवी, नौ वर्ष की दुर्गा और दस वर्ष वाली सुभद्रा-स्वरुपा होती है.
दुर्गा पूजा में प्रतिदिन ही बहुत विशिष्ठ होता है. प्रतिपदा को केशसंस्कार, द्रव्य- आवंला, सुगन्धित तेल आदि केश प्रसाधन संभार, द्वितीया को बाल बाँधने वाले गूँथने वाले रेशमी सूत, फ़ीते आदि का तृतीया को सिन्दूर और दर्पण आदि, चतुर्थी को मधुपर्क, तिलक और नेत्रांजन, पंचमी को अंगराग चन्दनादि एवं आभूषण, षष्ठी को पुष्प तथा पुष्पमालादि समर्पित करें. सप्तमी को ग्रहमध्य पूजा, अष्टमी को उपवास पूर्वक पूजन, नवमी को महापूजा और कुमारी पूजा करें. दशमी को पूजन के पश्चात पाठ करने वाले ब्राह्मण को श्रद्धा पूर्वक दक्षिणा दें. आरती के बाद विसर्जन करें. श्रावण नक्षत्र में विसर्जनांग पूजन प्रशस्त कहा गया है. दशमांश हवन, तर्पण, मार्जन और ब्राह्मण भोजन कराकर व्रत की समाप्ति करें.
Tags:-
Navratri, navratri 2011, navratri celebrations, navratri decoration, navratri festival, navratri fasting, navratri katha hindi, navratri mahotsav, navratri nine days puja vidhi, navratri nine colours, navratri puja, navratri puja vidhi, navratri quotes