totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>नृसिंह जयंती
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
नृसिंह जयंती
 
Posted by: abhitrend4
2013-05-23 05:59:43
1394 Views
Comments : 0
 
वैशाख शुक्ल-पक्ष की चतुर्दषी को नृसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। नृसिंह अवतार भागवान विष्णु का चौथा अवतार है। इस अवतार में भगवान का रूप आधा नर (यानी मानव) का और आधा सिंह (यानी शेर्) का है। नृसिंह जयंती भगवान नृसिंह (विष्णु) के जन्म के उपल्क्ष्य में मनाया जाता है। विष्णु भगवान ने इस भयावह रूप में अवतार राजा हिरण्याकश्यिपु को मारने और अपने परम प्रिय भक्त प्रहलाद कि रक्षा के लिए लिया था। इस वर्ष 2013 में नरसिंह जयंती 23 मई दिन बुधवार को मनाया जाएगा। प्रहलाद भगवान विष्णु के अन्नय प्रिय भक्त थे। प्रहलाद छोटी सी आयु से ही भगवान के परम भक्त हो गए थे। प्रहलाद हर वक्त विष्णु भगवान की साधना में लीन रहते थे और श्री हरी श्री हरी के नाम का जाप करते रहते थे। प्रहलाद अपने साथ-साथ अपने साथियों, सहपाठियों एंव राज्य के सभी व्यकितयों को श्री हरी की अराधना में लीन रहने का संदेश देते रहते थे। भगवान विष्णु ने हिरणयाकश्यिपु को मोक्ष प्राप्त कराने के बाद प्रहलाद की भक्ती से खुश होकर वरदान दिया कि आज के दिन जो भी मेरा वर्त करेगा उसके सारे पाप नष्ट हो जाएंगे और उसे परम धाम की प्रात्ति होगी। तभी से श्रद्वालु नृसिंह जयंती पूर्ण श्रद्वा के साथ मनाते आ रहे हैं। श्रद्वालु नृसिंह जयंती के दिन सुबह-सुबह अपने निर्वघ्न व्रत की कामना या संक्लप लेते हैं और शाम को पूजा पाठ आदि समेत विभिन्न विधियों के साथ नृसिंह जयंती को बड़े ही धूम-धाम से मनाते है। इस मंत्र से नृसिंह भगवान की अराधना की जाती है :-
नैवेद्यं शर्करां चापि भक्ष्यभोज्यसमन्वितम् ।
 ददामि ते रमाकान्त सर्वपापक्षयं कुरु ।
Tags:- हिरण्याकश्यिपु, नरसिंह जयंती 23 मई, भागवान विष्णु, प्रहलाद, भगवान नृसिंह (विष्णु,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved