totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>नाग पंचमी को क्यों नही होती खेती बाड़ी
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
नाग पंचमी को क्यों नही होती खेती बाड़ी
 
Posted by: tniranjan
2011-07-28 03:03:24
907 Views
Comments : 0
 
नागपंचमी क्यों मनाई जाती है. इसके लिये बहुत सी कथायें प्रचलित है. इनमें से आन्ध्र प्रदेश की एक कथा बहुत प्रचलित है. लोककथाओं के अनुसार प्राचीन समय में एक गाँव में किसान परिवार रहता था. श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन किसान अपने आठ वर्षिय बालक के साथ हल जोत रहा और अपने बालक से बातें भी कर रहा था. इस कारण उसका ध्यान वहां बने सांप के बिल की तरफ़ नही गया, किसान की लापरवाही के कारण सांप के छोटे-छोटे बच्चे हल की नोंक लगने से मर गये, और किसान को पता भी नही चला. दोनों पिता पुत्र काम खत्म करके पेड़ के नीचे आराम करने लगे.
थोड़ी देर में सांप अपनी बिल में आया. अपने बच्चों को मरा देख गुस्से से देख फ़ुंफ़कारने लगा. हल में लगे खून को देखते ही किसान समझ गया कि उसके बच्चों का हत्यारा किसान ही है. उसी गुस्से से फ़ुफ़कारते हुये उसने किसान और उसके बेटे को काट लिया. इतने पर भी सांप का गुस्सा शांत नही हुआ. वह दोनों को तड़पते छोड़, फ़ुफ़कारते हुये किसान के घर की तरफ़ दौड़ा. किसान की पत्नी उस समय नागदेवता की पूजा कर रही थी. यह देख साँप उसकी पूजा समाप्त होने की प्रतिक्षा करने लगा. सांप भूखा था और सामने पूजन सामग्री पड़ी थी. भूखें साँप ने वह दूध पी लिया. किसान की पत्नी ने जब आँखे खोली तो सामने नाग को देखकर बहुत हैरान हुई परन्तु अगले ही क्षण प्रसन्न होकर उसने नाग को प्रणाम किया.
अब साँप उसे कैसे काटे. उसकी सुशीलता देख उसने किसान की पत्नी को सब सच बता दिया कि किस कारण उसने, उसके पति और बच्चे को ड़स लिया है. सब कुछ सुन किसान की पत्नी जोर-जोर से रोकर साँप से क्षमा याचना करने लगी. तब साँप को किसान की पत्नी पर दया आ गई. उसने सोचा मेरे बच्चे तो भूल वश मारे गये पर मैं तो जानबूझकर उन्हें काटकर आ रहा हूँ. उसने किसान की पत्नी को सांत्वना बँधाते हुये कहा- तुम जल्दी चलो मैं तुम्हारे बच्चों को जीवित कर सकता हूँ.
किसान की पत्नी साँप के साथ खेत की तरफ़ भागी. साँप ने उन दोनों पिता पुत्र का विष चूसकर उन्हें जीवनदान दिया. तीनों ने मिलकर साँप को प्रणाम किया और अपनी गलती की माफ़ी मांगी. इसके पश्चात साँप कहा चला गया किसी को पता नही चला. माना जाता है इस कथा के कारण आज भी नाग पंचमी के दिन खेती बाड़ी का कोई काम नही होता.
Tags:- naag, naag panchami, naag puja, naag devta, naag panchami puja, story of naag panchami, नाग, नागपंचमी, नागपूजा, नागदेवता, नागपंचमी पूजा, नागपंचमी कथा
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved