totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>नवरात्रों में करें कन्या पूजन
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
नवरात्रों में करें कन्या पूजन
 
Posted by: neerus
2011-04-05 04:52:14
1160 Views
Comments : 1
 

कन्या पूजन नवरात्र का सबसे अनिवार्य अंग हैं. शास्त्रों-पुराणों व सभी हिन्दु धर्म ग्रन्थों के अनुसार
कन्यायें माता जगदम्बा का ही स्वरुप होती हैं. इसलिए सामर्थ्य हो तो नौ दिन तक अथवा अष्टमी
या नवमी के दिन 7,5 या तीन कन्याओं को देवी मानकर पूजा करके भोजन कराना चाहिए. भोजन
में हलवा, पूड़ी और काले छोले का भोजन अधिक शुभ रहता है. भोजन बनाने से पूर्व कड़ाही पूजा
भी की जाती है. इसके लिए सबसे पहले कड़ाही में हलवा बनाकर उसे देवी की प्रतिमा के सामने
रखना चाहिए. फ़िर चमचे और कड़ाही में मौली बाँधकर ' ॐ अन्नपूर्णायै नमः ' इस नाम मंत्र से
कड़ाही का पंचोपचार पूजन करें. इसमें से थोड़ा सा हलवा कड़ाही से निकालकर देवी माता को भोग
लगाना चाहिए.
आसन बिछाकर गणेश वटुक तथा कन्याओं को आदर सहित स्थान ग्रहण करायें. सबसे पहले  'ॐ
गं गणपतये नमः ' से गणेशजी का पंचोपचार पूजन करें. फ़िर ' उँ वं वटुकाय नमः ' से वटुक का
तथा ॐ कुमार्यै नमः ' से कन्याओं का पंचोपचार पूजन करें. फ़िर हाथ में पुष्प लेकर इस मंत्र द्वारा
कन्याओं से प्रार्थना करें.
मन्त्राक्षरमयीं लक्ष्मीं मातृणां रुपधारिणीम् ।
नवदुर्गात्मिकां साक्षात्. कन्यामावाहयाम्यहम् ।।
जगत्पूज्ये जगद्वन्द्ये सर्वशक्तिस्वरुपिणि ।
पूजा गृहाण कौमारि जगन्मातर्नमोस्तु ते ।।  
फ़िर श्रद्धा पूर्वक सभी को भोजन करायें. भोजन के पश्चात यथाशक्ति, वस्त्राभूषण, दक्षिणादि देकर ही
विदा करें.

Tags:- गणेश मंत्र, वटुक मंत्र, कन्या पूजन, कन्या पूजन मंत्र, devi mantra, kanya pujan, kaya pujan mantra, ganesh mantra, vatuk mantra
bottom
1 Comments
top
 Posted by: 2016-04-03 12:25:01

 
Its true 👍
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved