माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम “सिद्धिदात्री” हैं, नवरात्रें के नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा का विधान होता है. नवमी के दिन सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है. दुर्गा माँ जगत के कल्याण हेतु नौ रूपों में प्रकट हुई, और इन रूपों में अंतिम रूप देवी सिद्धिदात्री का हैं . देवी प्रसन्न होने पर सम्पूर्ण जगत की रिद्धि- सिद्धि अपने भक्तों को प्रदान करती हैं. देवी सिद्धिदात्री का रूप अत्यंत सौ म्य है, देवी की चार भुजाएं हैं दायीं भुजा में माता ने चक्र और गदा धारण किया है, व बांयी भुजा में शंख और कमल का फूल है. माँ सिद्धिदात्री का वाहन सिंह हैं और इनका आसन कमल है.
इस दिन साधक का मन
“निर्वाण चक्र” में स्थित होता हैं.
मार्कण्डेय पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने माँ सिद्धिदात्री की कृपा से सिध्दियों को प्राप्त किया था तथा इन्हीं के द्वारा भगवान शिव को
अर्धनारीश्वर रूप प्राप्त हुआ था.
अणिमा, महिमा,गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व, ये आठ सिद्धियां हैं. इसके अलावा
ब्रह्ववैवर्त पुराण में अनेक सिद्धियों का वर्णन है जैसे 1. सर्वकामावसायिता 2. सर्वज्ञत्व 3. दूरश्रवण 4. परकायप्रवेशन 5. वाक्सिद्धि 6. कल्पवृक्षत्व 7. सृष्टि 8. संहारकरणसामर्थ्य 9. अमरत्व 10. सर्वन्यायकत्व. कुल मिलाकर 18 प्रकार की सिद्धियों का हमारे शास्त्रों में वर्णन है. माँ सिद्धिदात्री इन सभी सिद्धियों की स्वामिनी हैं. इनकी पूजा से भक्तों को ये सिद्धियां प्राप्त होती हैं.
पूजा विधि
दुर्गा पूजा में नवमीं के दिन विशेष हवन किया जाता है. हवन से पूर्व प्रतिदिन की तरह इस दिन भी पूरे विधिवत तरीके से पूजा करें. पहले कलश और उसमें उपस्थित सभी देवी - देवता की पूजा करें, फिर माँ सिद्धिदात्री के परिवार में शामिल देवी - देवता की पूजा करें. इनके पूजन के पश्चात माँ सिद्धिदात्री का ध्यान करें.
“सिद्धगन्धर्वयक्षाघरसुरैरमरैरपि
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी”
देवी सिद्धिदात्री की पूजा षोडशोपचार (गंध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य, इन पाँच सामग्री से किया जानेवाला पूजन) करें . माँ सिद्धिदात्री की पूजा करने के बाद माता को तिल का भोग लगाया जाता है. तत्पश्चात भोले शंकर की पूजा करें व सबसे अंत में ब्रह्मा जी के नाम से जल, फूल, अक्षत, सहित सभी सामग्री हाथ में लेकर
“ॐ ब्रह्मणे नम:” कहते हुए सामग्री भूमि पर रखें, व माँ सिद्धिदात्री का ध्यान कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.
दुर्गा सप्तशती पाठ के पश्चात हवन करें. हवन करते वक्त सभी देवी-दवताओं के नाम से अहुति दें. अहुति के पश्चात देवी के बीज मंत्र
“ऊँ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमो नम:” का 108 बार जाप करें. हवन के बाद सभी देवी-देवताओ से हाथ जोड़कर क्षमा प्रार्थना करें.
हवन में जो भी प्रसाद चढ़ाऐं, उसे पूजा में उपस्थित सभी भक्तो में वितरित करें.
तथा शाम के समय में मां दुर्गा की आरती कर व प्रसाद वितरण करें.
माँ सिद्धिदात्री ने यह रूप भक्तों पर अनुकम्पा बरसाने के लिए धारण किया है. देवतागण, ऋषि-मुनि, असुर, नाग, मनुष्य सभी माँ के भक्त हैं. माँ सिद्धिदात्री जी की भक्ति जो भी हृदय से करता है माँ उस पर अपना स्नेह लुटाती हैं.
Tags:-
Navratri, Bhakti, God, Maa Siddhidatri, Havan Pujan, Devi Durga, Durga Saptashati, Ninth Day, Festival of nine nights, Sidhhiyo ki Devi, Puja-Vidhi, माँ सिद्धिदात्री, दुर्गा पूजा, नौवीं शक्