totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>नवरात्र और नववर्ष का शुभ-संगम
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
नवरात्र और नववर्ष का शुभ-संगम
 
Posted by: Nandini7
2015-03-21 12:56:18
792 Views
Comments : 0
 
आज से नवरात्र के पवित्र नौ दिनों का शुभारंभ हो चुका है और इसी के साथ शुरु हो रहा है हिंदु नवसंवत्सर यानि हिंदी का नया साल। हिंदु पंचांग के अनुसार नये साल की शुरुआत इसी दिन से होती है। चैत्र मास के नवरात्र को वार्षिक नवरात्र भी कहा जाता है। नवरात्र साल में दो बार आते है एक चैत्र मास में और दूसरा आश्विन मास में। लेकिन दोनों ही नवरात्रों में मां दुर्गा की उपासना का विधान एक जैसा ही होता है। दोनों नवरात्र प्रतिपदा से दशमी तिथि तक मनाये जाते है।
दुर्गा मां को स्नेह, करुणा और ममता का स्वरुप माना गया है। नवरात्र के पवित्र नौ दिनों तक भक्त पूरी श्रद्धा के साथ दुर्गा मां के नौ रुपों की अराधना करते हैं। मां के नौ रुप इस प्रकार है - शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्री, महागौरी और सिद्धदात्री पहला नवरात्र - माँ शैलपुत्री की उपसाना
नवरात्र के पहले दिन का शुभारंभ माँ शैलपुत्री की उपसाना के साथ होता है। हिमालय की कन्या होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा गया है। माँ शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएँ हाथ में कमल का पुष्प अपने वाहन वृषभ पर विराजमान होती है। दुर्गा मां की उपासना नौ दिन तक चलती है जिसके लिये कलश-स्थापना से लेकर मिट्टी के बर्तन में जौ बोने तक की प्रथा सम्मिलित है इसके लिये सबसे पहले भूमि का शुद्धिकरण किया जाता है।
भूमि का शुद्धिकरण
माता रानी की उपासना के लिये कलश-स्थापना से पूर्व भूमि को शुद्ध किया जाता है। शहरों में पक्के घर और फर्श होने के कारण उसे गंगाजल या पानी से धोकर शुद्ध किया जाता है लेकिन हमारी पुरानी परपंरा के अनुसार भूमि के शुद्धिकरण के लिये गोबर और गो-मूत्र का प्रयोग किया जाता था। इसके लिये भूमि को गोबर से लीपा जाता है और गौ-मूत्र से छिड़काव किया जाता है। इसके साथ ही वातावरण को सुगंधित करने के लिये अक्षत और कुमकुम का प्रयोग भी किया जाता है।
कलश और नारियल की स्थापना
दुर्गा मां की पूजा कलश स्थापना के साथ आरंभ होती है जिसे नौ दिनों तक पूजा-स्थल में रखा जाता है। कलश को भली-भांति धोकर जल से भरकर रखा जाता है। पानी भरे कलश के ऊपर नारियल को रखा जाता है। नारियल को लाल रंग की चुनरी और कलावे से बांधा जाता है और रोली का तिलक लगाया जाता है। कलश की स्थापना के साथ ही सात प्रकार की मिट्टी, सुपारी, मुद्रा आदि मां को चढ़ाये जाते हैं।
मिट्टी के बर्तन में जौ बोना
भक्त नौ दिन तक पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखने का संकल्प करते है। इसके लिये एक मिट्टी के बर्तन में जौ बोई जाती है जिसे नौ दिनों के लिये मंदिर में स्थापित किया जाता है। मिट्टी के बर्तन मे सात प्रकार के अनाज और जौ बोये जाते है। नौवें दिन तक मिट्टी का बर्तन हरे रंग की कोमल बालियों से भर जाता है और इन्हें नवरात्र के दसवें दिन काटा जाता है।
माता रानी की अखंड जोत
माता रानी के मंदिर में लगातार अखंड जोत का जलते रहना पूजा का एक अहम हिस्सा माना गया है। इसके लिये शुद्ध देशी घी, दीपक और कपास की बातियों का प्रयोग किया जाता है।
माता रानी की प्रतिमा की स्थापना
दूर्गा मां की प्रतिमा को पूजा-स्थल पर बीच में स्थापित किया जाना चाहिए। माता रानी के दायीं ओर देवी महालक्ष्मी, गणेश और विजया नामक योगिनी की प्रतिमा रखनी चाहिये और बायीं ओर कार्तिकेय, देवी महासरस्वती और जया नामक योगिनी की स्थापना करनी चाहिये। मां दुर्गा के साथ ही भगवान भोलेनाथ की पूजा भी की जाती है।
नवरात्र के नौ दिनों तक खासतौर पर घर और मंदिरों का वातावारण आरती और घंटियों से गूंजायमान रहता है। भक्तजन आरती में “जग जननी जय जय” और “जय अम्बे गौरी” के गीत विशेष रुप से गाते है।

Tags:- navratr, navratr 2015, navratr 21 march, shailputri, durga maa, durga pooja, पहला नवरात्र, माँ शैलपुत्री की उपसाना, शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved