totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>नवदुर्गा माता के नौ रुप
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
नवदुर्गा माता के नौ रुप
 
Posted by: diwaker
2011-09-26 03:18:37
993 Views
Comments : 0
 
भगवती दुर्गा का गुणगान करती मार्कण्य पुराण पर आधारित दुर्गा सप्तशती, जिसका श्रद्धा एवं विधि पूर्वक पाठ सकल मनोरथ को पूर्ण करने वाला है. इसका पाठ करने वाले श्रद्धालु भक्तगण कवच कीलक का पाठ करना सप्तशती के जैसा महत्वपूर्ण मानते हैं. सभी प्रकार की रक्षा के लिये श्री चण्ड़ी कवच भी बहुत महत्वपूर्ण है. इस कवच के अनुसार ब्रह्माजी स्वयं ऋषि मार्कण्य से कहते हैं कि देवी की नौ मूर्तिया हैं. जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है. इनके पृथक-पृथक नाम इस प्रकार हैं.
नवदुर्गा माता के नौ रुप
भगवती दुर्गा का गुणगान करती मार्कण्य पुराण पर आधारित दुर्गा सप्तशती, जिसका श्रद्धा एवं विधि पूर्वक पाठ सकल मनोरथ को पूर्ण करने वाला है. इसका पाठ करने वाले श्रद्धालु भक्तगण कवच कीलक का पाठ करना सप्तशती के जैसा महत्वपूर्ण मानते हैं. सभी प्रकार की रक्षा के लिये श्री चण्ड़ी कवच भी बहुत महत्वपूर्ण है. इस कवच के अनुसार ब्रह्माजी स्वयं ऋषि मार्कण्य से कहते हैं कि देवी की नौ मूर्तिया हैं. जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है. इनके पृथक-पृथक नाम इस प्रकार हैं:-
प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी, तृतीयं चन्द्रघंटेति कुष्माण्डेति चतुर्थकम्.
पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनिति, सप्तमं कालरात्रिती महागौरिती चाष्टमम्.
नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गाः प्रकिर्तिताः
नव दुर्गाओं में सबसे पहला नाम शैलपुत्री का है. जो गिरीराज हिमालय की पुत्री हैं. समस्त संसार की अधीश्वरी शैल पुत्री ने तपस्या से प्रसन्न हो हिमालय राज की पुत्री बनना स्वीकारा. दूसरा नाम है ब्रह्मचारिणी का. सच्चिदानन्दमय ब्रह्मस्वरुप की प्राप्ति के स्वभाव समझने वाली देवी की संज्ञा है ब्रह्मचारिणी. देवी चन्द्रघण्टा तीसरी हैं. आह्लाकारी चन्द्रमा जिनकी घंटा में स्थित है. कुष्मांडा देवी जिनके उदर में तीन तरह के तापों वाला संसार बसा है वे चौथी हैं. सनातन सनत कुमारो का नाम स्कंद है. स्कंदो की माता होने के कारण स्कंद माता कहलाने वाली दुर्गा पाँचवी हैं. देवताओं की कार्यसिद्धि के लिये ऋषि कात्यायन के आश्रम पर प्रकटी कात्यायनी दुर्गा छठी हैं. काल का भी नाश करने वाली काल की रात्रि देवी दुर्गा कालरात्रि सातवीं हैं. अपने तप से गौरवर्ण पाने वाली दुर्गा आठवी हैं. नवीं दुर्गा सिद्धि अर्थात् मोक्ष हेतु सिद्धि देने वाली कहलायी. इन नव दुर्गा का पूजन अर्चन नौ दिन तक होता है. दुर्गा के इन नौ नामों को सर्वज्ञ महात्माओं ने प्रतिपादित किया है. सनातन धर्मावलम्बी श्रद्धालुजन के किये यह सर्वमान्य शक्ति का परिचय बहुत महत्वपूर्ण है. मार्कण्य ब्रह्मपुराण तथा अन्य धार्मिक ग्रन्थों द्वारा स्वीकृत यह दुर्गा शक्ति का पतिचय श्रद्धालु भक्तों के लिये कल्पवृक्ष के समान माना गया है. आस्थावान भक्तों को मनोंवांछित फ़ल देने वाला है.
Tags:- Navratri, navratri 2011, navratri celebrations, navratri decoration, navratri festival, navratri fasting, navratri katha hindi, navratri mahotsav, navratri nine days puja vidhi, navratri nine colours, navratri puja, navratri puja vidhi, navratri quotes
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved