totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>धर्माचरण क्या है
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
धर्माचरण क्या है
 
Posted by: anjalisen
2012-04-25 01:19:20
693 Views
Comments : 0
 
एक समय भगवान बुद्ध कोसल के साला नामक गाँव में पहुँचे. वहाँ के ब्राह्मण गृहस्थों ने कहा- ''हमें धर्म का उपदेश करिये.
भगवान बोले- अच्छा भो! सुनोः
शरीर का अधर्माचरण तीन तरह का होता है. वाणी का अधर्माचरण चार तरह का होता है और मनका अधर्माचरण तीन तरह का होता है.
शरीर का अधर्माचरण है.
1. प्राणातिपात : हिंसा करना, खून से अपने हाथ रंगना, मार-काट करना, प्राणियों के प्रति निर्दय होना.
2. आदिन्नादान : चोरी. दूसरे का बिना दिया हुआ धन लेना.
3. काम में मिथ्याचार : परायी स्त्रियों के साथ दुराचार करना.
वाणी का अधर्माचरण हैः
1. झूठ बोलना. न जानते हुये यह कहना कि मैं जानता हूँ. न देखते हुये यह कहना कि मैने देखा है. देखते हुये कहना कि मैंने नही देखा. इस तरह अपने लिये या पराये के किये या थोड़े लाभ के लिये जान-बूझकर झूठ बोलना.
2. चुगलखोरी करना. फ़ूट ड़ालने के लिये यहाँ की बात सुनकर वहाँ कहना, वहाँ की बात सुनकर यहाँ कहना, मेल-जोल वालों को फ़ोड़ना, फ़ूटे हुये को शह देना, गुटबाजी से खुश होना, गुट में रहना, भेद पैदा करने वाली वाणी बोलना.
3. कड़वी भाषा बोलना, तेज, कर्कश, दूसरों को कड़वी लगनेवाली, दूसरों को पीड़ा देने वाली, क्रोध से भरी हुई, अशान्ति पैदा करने वाली वाणी बोलना.
4 प्रलाप करना. बेवक्त बोलना, अयथार्थ बोलना, बिना उद्देश्य के बोलना, निरर्थक बोलना, अनीतिमय बोलना.
मन का अधर्माचरण हैः
1. अभिध्या. दूसरे के धन का, दूसरे की सम्पत्ति का लोभ करना. यह सोचना कि यह सम्पत्ति, जो दूसरे की है, मेरी नही है, मेरी हो जाये.
2. व्यापन्न चित्त. द्वेषपूर्ण संकल्प करना. जैसे : ये प्राणी मारे जायें, ये न रहे आदि.
3. मिथ्यादृष्टि. उलटी धारणा होनाः 'दान कुछ नही है, यज्ञ कुछ नही है, सुकृत कुछ नही है, दुष्कृत कुछ नही है. लोक कुछ नही, परलोक कुछ नही.'
गृहपतियों! ये है अधर्माचरण. इस तरह के आचरण वाले प्राणी शरीर छोड़ने के बाद नरक में जाते हैं.
इसके विपरीत आचरण धर्माचरण है और वैसा वैसा करने वाले मरने के बाद स्वर्ग में उत्पन्न होते हैं.
Tags:- bhagwan Buddha, buddha lecture, buddha lawn statues, buddha dharma, buddha dharma in hindi, buddha religion, Buddhism, dharma
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved