धरती माता कब खुश होती हैं
Posted by:
neerus
2012-06-23 12:20:28
1008 Views
पहला स्थान, जहाँ धरती माता सबसे ज्यादा खुश होती हैं वह है जहां श्रद्धालु व्यक्ति हाथ में समिधा, दूध आदि लेकर 'मित्र' और 'रामह्वस्त्रा'- गोचरभूमि के देवताओं की प्रार्थना करता है.
दूसरा स्थान, जहाँ धरती माता सबसे ज्यादा खुख होती हैं वह है, जहाँ कोई पवित्र मनुष्य अपना मकान बनाता है. जिसमें अग्नि जलती रहती है. चौपाये रहते हैं बाल बच्चे रहते हैं. अच्छे नौकर रहते हैं. और जीवन के लिये सभी चीज़े रहती हैं.
तीसरा स्थान जहां धरती माता सबसे ज्यादा खुश होती हैं वह है, जहां पर सत्य पर चलने वाला मनुष्य अन्न, घास और फ़ल बोता है. पैदा करता है तथा सूखी जमीन को पानी से सींचता है.
चौथा स्थान, जहाँ धरती माता सबसे ज्यादा खुश होती हैं, वह है, जहां गायें तथा अन्य पशुओं की खूब वृद्धि होती है.
पांचवा स्थान, धरती माता सबसे ज्यादा खुश होती हैं वह है, जहां गायों और अन्य पशुओं से खूब खाद होती है.
Tags:-
Earth, soil, cow, children, animal, Agni, fire