दो छिपकलियों का मिलन
Posted by:
Neerus
2011-06-28 12:23:02
15342 Views
शिरड़ी में सांई बाबा अपने भक्तों के साथ वार्तालाप कर रहे थे. उसी समय एक छिपकली चिकचिक करने लगी. छिपकली की आवाज से एक भक्त का ध्यान उस ओर गया. उसने कौतुहलवश बाबा से पूछा - इस छिपकली के चिकचिकाने का कोई विशेष अर्थ है क्या? यह शुभ लक्षण है या अशुभ लक्षण. बाबा मुस्कुराकर बोले - इस छिपकली की बहन आज औरंगाबाद से यहाँ आने वाली है. इसलिए यह प्रसन्नता से फ़ूली नही समा रही. भक्त बाबा के कहे का अर्थ समझ नही सका. उसने सोचा शायद बाबा मज़ाक कर रहे है. इसलिए वह चुपचाप वहीं बैठा रहा.
उसके कुछ क्षणों के पश्चात ही एक आदमी घोड़े पर बाबा के दर्शन को आया. वह बाबा के दर्शन को आगे बढ़ना चाहता था, परन्तु घोड़ा अत्याधिक भूखा होने के कारण आगे बढ़ ही नही पा रहा था. तब उसने घोड़े को चना खिलाने के लिए एक थैली निकाली और धूल झाड़ने के लिए उसे भूमि जैसे ही जमीन पर पटका, तो उसमे से एक छिपकली निकली. सब के देखते - देखते ही वह दीवार पर चढ़ गई. बाबा ने प्रश्न करने वाले भक्त को ध्यानपूर्वक देखने को कहा. भक्त ने देखा- छिपकली झट अपनी बहन के पास पहुँच आलिंगनबद्ध हो उसे चूमने लगी. बहुत देर तक दोनों आपस में आलिंगनबद्ध रही, फ़िर दोनो छिपकलियों के चिकचिक की आवाजे बढ़ने लगी. ऐसा लगने लगा मानों एक सांस में ही एक दूसरे का कुशलक्षेम जानना चाहती हैं.
भक्त सोचने लगा कहाँ शिरडी और कहाँ औरंगाबाद? किस प्रकार एक आदमी धोड़े पर सवार होकर, थैली में छिपकली को लिये हुये यहाँ पहुँचता है और बाबा को उन दोनो बहनों की भेंट का पता कैसे चला.
सचमुच यह घटना बहुत ही आश्चर्यजनक है और बाबा के सर्वव्यापकता का द्योतक है.
Tags:-
amritvachan, sabka malik ek, Shirdi sai, sai baba ki palki, sai, sai mantra, sai sai, shirdi sai,sai darshan, sais, sai palki, shrdha saburi, diye, lizard, lightning,shirdi, Aurangabad, दो छिपकलियों का मिलन, छिपकà