totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>देवी के काली रुप की कथा
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
देवी के काली रुप की कथा
 
Posted by: neerus
2012-03-27 01:31:17
982 Views
Comments : 0
 
शिवपुराण के अनुसार प्रलयकाल में सम्पूर्ण जगत के जलमग्न होने पर भगवान विष्णु योगनिद्रा में शेषशय्या पर शयन कर रहे थे. उन्हीं दिनों भगवान विष्णु के कानों के मल से दो असुर उत्पन्न हुये. वे भू तल पर मधु और कैटभ के नाम से विख्यात हुये. वे दोनों विशालकाय असुर प्रलयकाल के सूर्य की भाँति तेजस्वी थे. उनके जबड़े बहुत बड़े थे. उनके मुख दाढ़ों के कारण ऐसे विकराल दिखाई देते थे, मानों वे सम्पूर्ण विश्व को खा ड़ालने को उद्यत हो. उन दोनों ने भगवान विष्णु की नाभि से उत्पन्न हुये कमल के ऊपर विराजमान ब्रह्मा को देखकर - 'अरे, तू कौन है और यहाँ पर कैसे आ गया है?' ऐसा कहते हुये वे दोनों ब्रह्माजी को मारने के लिये तैयार हो गये.
ब्रह्माजी ने देखा कि ये दोनों ये मेरे ऊपर आक्रमण करना चाहते हैं और भगवान विष्णु समुद्र के जल में शेष शैय्या पर सो रहें हैं, तब उन्होंने अपनी रक्षा के लिये महामाया परमेश्वरी की स्तुती की और उनसे प्रार्थना किया - 'अम्बिके! तुम इन दोनों असुरों को मोहित करके मेरी रक्षा करो और अजन्मा भगवान नारायण को जगा दो.'
मधु और कैटभ के नाश के लिये ब्रह्मा जी के प्रार्थना करने पर सम्पूर्ण आधिदेवी जगजननी महाविद्या काली फ़ाल्गुन शुक्ला द्वादशी को त्रैलोक्य-मोहिनी शक्ति के रुप में पहले आकाश में प्रकट हुई. तदन्तर आकाशवाणी हुई 'कमलासन ब्रह्मा डरो मत'. युद्ध में मधु कैटभ का विनाश करके मैं तुम्हारे संकट दूर करुंगी. फ़िर वे महामाया भगवान श्रीहरि के नेत्र, मुख, नासिका और बाहु आदि से निकलकर ब्रह्माजी के सामने खड़ी हुई. उसी समय भगवान विष्णु भी योगनिद्रा से जग गये. फ़िर देवाधिदेव भगवान विष्णु ने अपने सामने मधु और कैटभ दोनों दैत्यों को देखा. उन दोनों महादैत्यों के साथ अतुल तेजस्वी भगवान विष्णु का पाँच हजार वर्षों तक घोर युद्ध हुआ. अन्त में महामाया के प्रभाव से मोहित होकर उन असुरों ने भगवान विष्णु से कहा कि 'हम तुम्हारे युद्ध से अत्यन्त प्रभावित हुये. तुम हमसे अपनी इच्छानुसार वर माँग लो.'
भगवान विष्णु ने कहा - 'यदि तुम लोग मुझ पर प्रसन्न हो तो मुझे यह वर दो कि तुम्हारी मृत्यु मेरे हाथों हो.' उन असुरों ने देखा कि सारी पृथ्वी एकावर्ण जल में डूबी हुई है. यदि हम सूखी धरती पर अपने मृत्यु का वरदान इन्हें देते हैं, तब यह चाहकर भी हमको नही मार पायेंगे और हमें वरदान देने का श्रेय भी प्राप्त हो जायेगा. अतः उन दोनों ने भगवान विष्णु से कहा कि -'तुम हमको ऐसी जगह मार सकते हो, जहाँ जल से भीगी हुई धरती न हो' 'बहुत अच्छा' कहकर भगवान विष्णु ने अपना परम तेजस्वी चक्र उठाया और अपनी जाँघ पर उनके मस्तकों को रखकर काट ड़ाला इस प्रकार भगवती महाकाली की कृपा की कृपा से उन दैत्यों की बुद्धि भ्रमित हो जाने से उनका अन्त हुआ.
Tags:- Devi kai, mahakali, hindu goddess kali, kali mata, hindu lord kali, lord Vishnu, lord brahma, bhagvan brahma, madhu ketabh
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved