totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>देवताओं का प्रभातकाल
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
देवताओं का प्रभातकाल
 
Posted by: diwaker
2012-01-13 12:53:03
797 Views
Comments : 0
 
मकरसूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना 'मकर संक्रान्ति' कहलाता है. इसी दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं. शास्त्रों में उत्तरायण की अवधि को देवताओं का दिन तथा दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि कहा गया है. इस तरह मकर-संक्रान्ति एक प्रकार से देवताओं का प्रभातकाल है. इसदिन स्नान, दान, जप, तप, श्राद्ध तथा अनुष्ठान आदि का अत्यधिक महत्व है. कहते हैं कि इस अवसर पर किया दान सौ गुना होकर प्राप्त होता है.
इस दिन घृत और कम्बल के दान का भी विशेष महत्व है. इनका दान करने वाला सम्पूर्ण भोगों को भोगकर मोक्ष को प्राप्त होता है.
मकर-संक्रान्ति के दिन गंगास्नान तथा गंगा तट पर दान की महिमा है. तीर्थराज प्रयाग एवं गंगासागर का मकर-संक्रान्ति का पर्वस्नान तो प्रसिद्ध ही है. उत्तर प्रदेश में इस व्रत को 'खिचड़ी' कहते हैं. इसलिये इस दिन खिचड़ी खाने तथा खिचड़ी-तिल दान देने का विशेष महत्व मानते हैं. महाराष्ट्र में विवाहित स्त्रियाँ पहली संक्रान्ति पर तेल, कपास, नमक आदि वस्तुयें सौभाग्यवती स्त्रियाँ प्रदान करती हैं. बंगाल में इस दिन स्नान कर तिल दान करने का विशेष प्रचलन है. दक्षिण भारत में इसे 'पोंगल' कहते हैं. असम में आज के दिन बिहू का त्यौहार मनाया जाता है.
राजस्थान की प्रथा के अनुसार इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियाँ तिल के लड्डू, घेवर तथा मोतीचूर के लड्डू आदि पर रुपया रखकर वायन के रुप में अपनी सास को प्रणाम कर देती हैं तथा प्रायः किसी भी वस्तु का चौदह की संख्या में संकल्प कर चौदह ब्राह्मणों को दान करती हैं.
इस प्रकार देश के विभिन्न भागों में मकर-संक्रान्ति पर्व पर विविध परम्परायें प्रचलित हैं.
Tags:- makar sankranti, makar sankranti festival,hindu,hindu festival, important festival, important festivals, capricorn, makar sankranti 2012, sankranti 2012, tropic of capricorn, tropic capricorn, the tropic of Capricorn
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved