दुःख हमारा साथी
Posted by:
Vineet1988
2014-01-23 04:41:47
1186 Views
हमारे जीवन काल मे कुछ ही ऐसे साथी होते है, जो हमें कभी अकेला नही छोड़ते | हर पल और हर घडी़ हमारा सहयोग करते है| परन्तु उन्हीं साथी में एक और साथी है…जिसका हमारे जीवन मे आना-जाना लगा रहता है, जिसे हम नही चाहते की वो हमारे आस-पास भी आए| हम उसे अपने आप से जितना हो सके उतना दूर रखने की कोशिश करते है |
"दुःख" अब आप ये सोच रहे होगें की दुःख हमारा साथी कैसे हो सकता है…? दुःख तो हमारे जीवन को उलट-पलट के रख देता है, हमारी अर्थ-व्यवस्था को बिगाड़ देता है | ये तथ्य सत्य है, परन्तु आप ये सोचिये अगर हमारे जीवन मे दुःख ना आए तो हमे कैसे पता चलेगा की जो सुख मे साथ देते थे, वो दुःख के इस तुफान मे कितने समय तक हमारा सहयोग करते है| दुःख हमें महान बनाता है, दुःख हमें सुख का मतलब बतलाता है, हर पल को हंस कर जीने का संदेश पहुचता है |
जीवन में कठिनाईयाँ एवं दुःख भी महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार सिक्के के दो पहलु होते है, उसी प्रकार सुख-दुःख भी जीवन के दो पहलु है । कई बार दुःख की भूमिका बड़ी होती है, क्योंकि यह व्यक्ति को जगाती है। इससे व्यक्ति स्वयं को व परमात्मा को भूलता नहीं है। सुखी व्यक्ति एक तरह के नशें में जीता है, जो सब को भूल जाता है। वह अंहकार एवं विकारों में पड़ जाता है। जबकि दुःखी व्यक्ति अपनी सीमाएं कभी नहीं भूलता । दुःख से न घबरायें, दुःख तो सबसे बडी पाठशाला है, यह हमें अपने अन्दर झॉकने का अवसर देता है, और कुछ नया करने को मजबूर करता है। दु:ख के लिए किस्मत या भगवान को कभी न कोसें। होंसला रखें जो काम सामने आये उसे जी जान से करें। फिर आप महशूस करेंगे कि आपके पास मातम मनाने के लिए भी वक्त नहीं है। दुःख तो सिर्फ तबतक है जब तक आप मातम मनाते हैं ।
अंधकार के बाद प्रकाश भी होगा तो फिर दुःख के बाद सुख की प्राप्ति भी होगी। इन सबका तो एक संगम है। तो क्यों न जीवन में सुख-दुःख की आंख मिचौली के बीच मुस्कुराना सीखा जायें। जीवन में निराशा की बजाए आशा के फल ही संजोये जायें। जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर ही हम अनेक समस्याओं का समाधान ढूंढ सकते हैं।
Tags:-
दुःख हमारा साथी, Hurt our fellow, जीवन, तुफान, सुख-दुःख, Happiness-Sorrow, Bhakti, God, भगवान, मुस्कुराना, Hope